मुंबई : मानखुर्द क्षेत्र के नाले में मिला नवजात... शताब्दी अस्प्ताल में चल रहा इलाज

Mumbai: Newborn found in drain in Mankhurd area... Treatment going on in Shatabdi Hospital

मुंबई : मानखुर्द क्षेत्र के नाले में मिला नवजात... शताब्दी अस्प्ताल में चल रहा इलाज

मानखुर्द क्षेत्र के नाले में एक नवजात के मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। एक व्यक्ति बारिश का पानी नाले में फेंकने गया तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज आई और फिर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई : मानखुर्द क्षेत्र के नाले में एक नवजात के मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। एक व्यक्ति बारिश का पानी नाले में फेंकने गया तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज आई और फिर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इलाके में ऐसी महिलाओं की तलाश कर रही है जो गर्भवती रही हो हाल ही में बच्चे को जन्म दिया हो। मानखुर्द पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मानखुर्द मंडाला इलाके में रहनेवाले मोहम्मद शेख (20) अपने घर के पीछे बने नाले में बारिश का जामा हुआ पानी फेंकने गए थे।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

तभी उन्हें छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने आवाज आने की जानकारी घर जाकर अपने माता पिता को दी। उन्होंने आकर देखा तो नवजात बच्ची की रोते हुए आवाज आ रही थी। तभी इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची दो महिलाओं ने बच्चे को कीचड़ से निकला और फिर उसे शताब्दी अस्प्ताल ले जाया गया।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज