नवी मुंबई में 5 लाख मूल्य का गुटखा जब्त... दो लोग गिरफ्तार

Gutkha worth Rs 5 lakh seized in Navi Mumbai... two people arrested

नवी मुंबई में 5 लाख मूल्य का गुटखा जब्त... दो लोग गिरफ्तार

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने घर पर प्रतिबंधित गुटखा जमा किया हुआ है, सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने आवासीय परिसर में छापा मारा और 5,40,850 रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस घर पर रहने वाले सतीशसिंह नेपालसिंह ठाकुर (32) और जितेंद्रकुमार राजकुमार कामथ (21) को भी गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे : पुलिस ने नवी मुंबई में एक घर से पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य का गुटखा जब्त किया है और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने बृहस्पतिवार को तलोजा के पेंधर गांव में यह अभियान चलाया।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने घर पर प्रतिबंधित गुटखा जमा किया हुआ है, सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने आवासीय परिसर में छापा मारा और 5,40,850 रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस घर पर रहने वाले सतीशसिंह नेपालसिंह ठाकुर (32) और जितेंद्रकुमार राजकुमार कामथ (21) को भी गिरफ्तार कर लिया।

Read More हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को ब्योरा पेश करने का दिया आदेश 

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 123 (अपराध करने की नीयत से जहर आदि के माध्यम से चोट पहुंचाना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 274 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय पदार्थ में मिलावट) और 275 (हानिकारक खाद्य या पेय पदार्थ की बिक्री) तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण महाराष्ट्र में गुटखा और कुछ अन्य तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध है।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत