मुंबई/ मनपा ने पांच साल में 2360 करोड़ का फिक्स डिपॉजिट समय से पहले तोड़ा...

Mumbai/ Municipal Corporation broke fixed deposit of 2360 crores in five years before time...

मुंबई/ मनपा ने पांच साल में 2360 करोड़ का फिक्स डिपॉजिट समय से पहले तोड़ा...

मनपा ने पिछले पांच साल में 2360 करोड़ का फिक्स डिपॉजिट समय से पहले तोड़ा है। मनपा ने यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा मांगी गई जानकारी में दी है। मनपा ने पांच सालो के दौरान कुल आठ बार फिक्स डिपॉजिट तोड़ा है जिसमे 6 बार बेस्ट को पैसे देने के लिए तोड़ा गया था। देश की सबसे धनी महानगर पालिका के रूप में मुंबई महानगर पालिका है। मनपा के कर्मचारि यों और ठेकेदारों से मिलने वाली अनामत रकम मुंबई के विभिन्न बैंकों में जमा है।

मुंबई : मनपा ने पिछले पांच साल में 2360 करोड़ का फिक्स डिपॉजिट समय से पहले तोड़ा है। मनपा ने यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा मांगी गई जानकारी में दी है। मनपा ने पांच सालो के दौरान कुल आठ बार फिक्स डिपॉजिट तोड़ा है जिसमे 6 बार बेस्ट को पैसे देने के लिए तोड़ा गया था। देश की सबसे धनी महानगर पालिका के रूप में मुंबई महानगर पालिका है। मनपा के कर्मचारि यों और ठेकेदारों से मिलने वाली अनामत रकम मुंबई के विभिन्न बैंकों में जमा है।

जो की एक समय 92 000 करोड़ से अधिक पहुंच गया था। लेकिन पिछले कुछ सालो से विभिन्न प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए फिक्स डिपॉजिट से पैसा निकाल कर काम पूरा किया गया जिसमे मुख्यरूप से बेस्ट को और एमएमआर- डीए को पैसा दिया गया। मनपा का अब विभिन्न बैंको में फिक्स डिपॉजिट घटकर 87,000 करोड़ तक हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने मनपा से फिक्स डिपॉजिट की अवधि खत्म होने के पहले तोड़े गए फिक्स डिपॉजिट की जानकारी मांगी थी।

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

जवाब में मनपा के उप मुख्य लेखाकार (राजस्व 2) ने समय से पहले तोड़े गए आठ फिक्स डिपॉजिट की सूची दी। जिसके तहत 29 अगस्त 2022 को गणेशोत्सव से पहले कर्मचारियों को वेतन, पेंशन और बोनस देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 645.20 करोड़ निकाले गए। 15 मार्च 2024 को भारतीय स्टेट बैंक से 949.50 करोड़ की सावधि जमा को एमएमआ- रडीए को देने के लिए निकाला गया। 19 अगस्त 2019 को बेस्ट को सब्सिडी प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक से 250 करोड़ और 113 करोड़ निकाले गए। 21 अगस्त 2019 को इसी उद्देश्य के लिए अतिरिक्त 115 करोड़ निकाले गए।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन