मुंबई के कांदिवली इलाके में पंडित के साथ हुई मारपीट... दो आरोपी गिरफ्तार

Pandit was beaten up in Mumbai's Kandivali area... two accused arrested

मुंबई के कांदिवली इलाके में पंडित के साथ हुई मारपीट...  दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के कांदिवली इलाके से एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक पंडित (आशीष दुबे) के ऊपर कुछ लोग धारदार हथियार से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पंडित किसी जगह से पूजा का कार्यक्रम करवा कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों द्वारा आरोपियों की पिटाई की गई। इसके चलते नाराज आरोपियों ने पंडित के साथ मारपीट की। पंडित आशीष दुबे पर हमला भी किया। 

मुंबई : मुंबई के कांदिवली इलाके में पंडित के साथ हुई मारपीट मामले का सच सामने आ गया है। कांदिवली इलाके में जिस पंडित आशीष दुबे के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उन्होंने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि जिस दिन (बीते शनिवार) यह घटना हुई, उस दिन वे पूजा करवा कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को कुछ लड़कों ने टक्कर मारी थी।

पंडित ने कहा कि इसके बाद आसपास के लोगों ने उन लड़कों को थोड़ा बहुत मार दिया। इसी से नाराज होकर उन लोगों ने पंडित के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पंडित आशीष दुबे ने बताया कि आसपास के लोगों की तरफ से और पुलिस ने उनकी मदद की। 

मुंबई के कांदिवली इलाके से एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक पंडित (आशीष दुबे) के ऊपर कुछ लोग धारदार हथियार से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पंडित किसी जगह से पूजा का कार्यक्रम करवा कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। इसके बाद लोगों द्वारा आरोपियों की पिटाई की गई। इसके चलते नाराज आरोपियों ने पंडित के साथ मारपीट की। पंडित आशीष दुबे पर हमला भी किया। 

पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर करते हुए 4 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने धारा 109, 115(2), 118(1), 226(1) और 281 के तहत ममला दर्ज़ करते हुऐ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश