दिवा में घर के छत का प्लास्टर गिरा, दो घायल...

Plaster of the roof of a house fell in Diva, two injured...

दिवा में घर के छत का प्लास्टर गिरा, दो घायल...

दिवा अगासन रोड़, बेडेकर नगर स्थित गणेश चाल में 15 वर्ष पूर्व बने एक दो मंजिली इमारत के छत का प्लास्टर अचानक ढह गया। इस घटना में संतोष शिंदे नामक युवक जहां मामूली रूप से घायल हो गया, वहीं उनकी पत्नी शर्मिला शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गई।

दिवा : मनपा प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से भवन निर्माता मुंब्रा और दिवा में चार से पांच महीनों के अंदर पांच से छह मंजिली इमारत खड़ी कर रहे हैं। ऐसी इमारतें निवासियों के लिए कभी भी कब्रगाह बन सकती है। इसका परिणाम अब धीरे धीरे दिखने लगा है।

दिवा अगासन रोड़, बेडेकर नगर स्थित गणेश चाल में 15 वर्ष पूर्व बने एक दो मंजिली इमारत के छत का प्लास्टर अचानक ढह गया। इस घटना में संतोष शिंदे नामक युवक जहां मामूली रूप से घायल हो गया, वहीं उनकी पत्नी शर्मिला शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया

इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो हफ्ते के अंदर दिवा में छत का प्लास्टर गिरने की यह दूसरी घटना है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरती पगारे ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस घटना की जानकारी दी। यह जानकारी मिलने के बाद मनपा अधिकारी आवश्यक कदम उठा रहे हैं.

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

 

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !