राज ठाकरे के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर संजय राउत ने कसा तंज...

Sanjay Raut took a jibe at Raj Thackeray's announcement of contesting elections alone...

राज ठाकरे के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पर संजय राउत ने कसा तंज...

मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लाड़का भाऊ और लाडकी बहिण एक साथ रहते तो दोनों पार्टियां अलग नहीं होती। इस पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि एनसीपी पहले से अधिक मजबूत है। जैसा की मैंने पहले कहा है राज ठाकरे अभी विदेश से आए है।

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्मान सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 225 से 250 सीटों पर लड़ेंगी। उनके इस बयान के बाद कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है।

इस बीच संजय राउत ने राज ठाकरे पर जमकर प्रहार किया। संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे अभी विदेश से आए है। वे बहुत दिन तक उधर थे, इसलिए उन्हें राज्य में क्या चल रहा है, उसकी कल्पना नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने महाराष्ट्र के दुश्मन अमित शाह और नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन दिया था। अब केवल एक महीने में उन्होंने अपनी भुमिका बदल दी है, यह आश्चर्यजनक है।

संजय राउत ने कहा कि राज ठाकरे को क्या निर्णय लेना चाहिए यह उनका प्रश्न है। उनकी पार्टी स्वतंत्र है। लेकिन क्या महाराष्ट्र में दुर्भाग्य लाने के लिए यह फैसले लिए जा रहे है? महाराष्ट्र के स्वाभिमानी पार्टियों को यह सब देखना होगा। उन्होंने कहा कि इस बात पर ज्यादा बोलने का कोई अर्थ नहीं है। कुछ पार्टियां और संगठन केवल महाराष्ट्र विरोधी फैसले लेने के लिए बनाए गए है।

मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लाड़का भाऊ और लाडकी बहिण एक साथ रहते तो दोनों पार्टियां अलग नहीं होती। इस पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि एनसीपी पहले से अधिक मजबूत है। जैसा की मैंने पहले कहा है राज ठाकरे अभी विदेश से आए है।

Read More महाराष्ट्र: मराठवाड़ा और पश्चिम विदर्भ में हो सकती है बारिश!

वे बहुत दिन तक उधर थे, इसलिए उन्हें राज्य में क्या चल रहा है, उसकी कल्पना नहीं है। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में एनसीपी को सबसे बड़ी सफलता हासिल हुई है। साथ ही उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। ये पार्टी ते मजबूती के लक्षण है। वास्तव में राज ठाकरे को राज्य के स्थिति का इध्ययन करने की आवश्यकता है।

Read More पालघर में छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों और साथियों पर उत्पीड़न के आरोप

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन