नागपुर में बाढ़ में बहने से 2 लोगों की मौत... नाबालिग लापता

2 people died due to flood in Nagpur... Minor missing

नागपुर में बाढ़ में बहने से 2 लोगों की मौत... नाबालिग लापता

नागपुर जिले में करीब 6 घंटों तक होती रही बारिश के दौरान पूरे शहर में पानी भर गया। नदी-नाले उफान पर रहे। इस बीच खबर मिली है कि नागपुर जिले में भारी बारिश के बीच अलग-अलग घटनाओं में बाढ़ के पानी में बह जाने से एक व्यक्ति और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, नाले में बहा एक 12 वर्षीय किशोर लापता बताया गया।

नागपुर:  नागपुर जिले में करीब 6 घंटों तक होती रही बारिश के दौरान पूरे शहर में पानी भर गया। नदी-नाले उफान पर रहे। इस बीच खबर मिली है कि नागपुर जिले में भारी बारिश के बीच अलग-अलग घटनाओं में बाढ़ के पानी में बह जाने से एक व्यक्ति और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, नाले में बहा एक 12 वर्षीय किशोर लापता बताया गया।

मृतकों की पहचान श्यामनगर, पारडी निवासी भोजराज दुलीचंद पटेल (56) और नरेंद्र नगर निवासी सुधा विश्वेश्वरराव वेरुलकर (85) के रूप में हुई है। भोजराज अपनी पत्नी, 1 बेटे और 2 बेटियों के साथ रहते थे। शनिवार को संतुलन बिगड़ने से वह नाले में बह गए थे। रविवार को उनका शव बरामद किया गया। वहीं, दूसरी आरे सुधा को मानसिग रोग था।

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

वह बेलतरोडी से बेसा के बीच बहने वाले नाले में डूब गई। रविवार को उनका शव बरामद किया गया। जबकि लापता किशोर भरतवाड़ा निवासी श्रावण विजय तुलसीकर (11) की तलाश जारी है। रविवार की सुबह श्रावण अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नाले में गिरकर बह गया। दिनभर की तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया। किशोर के माता-पिता नहीं है। वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था। इन घटनाओं से मृतकों के परिवार में मायूसी का माहौल बना हुआ है।

नागपुर शहर और जिले के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी घुस जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ, जिसके बाद अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा और एहतियात के तौर पर स्कूल तथा कॉलेज में दिन भर के लिए अवकाश घोषित किया गया था। जिला अधिकारी ने सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्कूल तथा कॉलेज में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

बाढ़ में बह जाने की घटना के बाद भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने भोजराज और श्रावण के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में चर्चा की और शोक व्यक्त किया। खोपड़े ने परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द जिलाधिकारी से चर्चा कर हर संभव मदद दी जाएगी। इसके पश्चात उन्होंने पुनापुर, पारडी, नवीननगर, श्यामनगर, भांडेवाड़ी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दीपक वाड़ीभस्मे, मनीषा अतकरे, चक्रधर अतकरे, संजय मानकर, देवेंद्र वैद्य, राजू दिवटे, सुनील सूर्यवंशी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। खोपड़े ने नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति और मनपा आयुक्त से बाढ़ जैसी स्थिति का समाधान निकालने के लिए चर्चा की।

मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ के भंडारा नागपुर, गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर, वाशिम और अमरावती में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इस वजह से इन जिलों के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के चेतावनी के बाद कई जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Read More महायुति सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार; किसान और दलित विरोधी होने का लगाया आरोप