विशालगढ़ अतिक्रमण विरोध कि आड़ में गजापुर गांव में हिंदुत्व समूह ने मस्जिद और घरों पर हमला किया

विशालगढ़ अतिक्रमण विरोध कि आड़ में गजापुर गांव में हिंदुत्व समूह ने मस्जिद और घरों पर हमला किया

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर क्षेत्र में हिंदुत्ववादी भीड़ ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की। ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए, ‘संभाजी राजे छत्रपति अतिक्रमण हटाओ अभियान’ के दौरान गजापुर गांव में लोगों के एक समूह ने मस्जिद पर हमला किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीड़ कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से मस्जिद पर हमला करती और गुंबदों को नुकसान पहुंचाती दिख रही है।

घटना के बाद मौके से लिए गए वीडियो में क्षतिग्रस्त खिड़की और ज़मीन पर पड़े कुरान के जले हुए पन्ने दिख रहे हैं। गजापुर गांव के मुस्लिम लोगों ने कहा कि विरोध विशालगढ़ अतिक्रमण का था, हमारे घर, मस्जिद क्यों जलाए गए, विशाल गढ़ हमारे गांव से बहुत दूर है, लोग सोच रहे हैं कि वीडियो विशालगढ़ का है, लेकिन ऐसा नहीं है

Read More महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी