मुंबई के कालबा देवी से सोना व्यापारी का अपहरण करने वाले दो घंटे के भीतर गिरफ्तार
Those who kidnapped a gold trader from Kalba Devi in Mumbai were arrested within two hours
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 जुलाई को शाम 6:55 बजे एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाघ को उनके मोबाइल पर संदेश मिला। जिसमें बताया कि चार व्यक्ति ब्रेजा कार में कालबा देवी से एक व्यक्ति का अपहरण कर रहे हैं। सूचना पर वपुनि ने तुरंत पुलिस उपनिरीक्षक पाटिल और कांबले के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की।
मुंबई : एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन और शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन पुलिस ने मिलकर एक अपहरण की गुत्थी को महज दो घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोने के व्यापारी को चार लोगों ने मिलकर अगवा कर लिया था। मुंबई से बाहर ले जाकर आरोपियों ने उसके हत्या की भी प्लानिंग की थी।
लेकिन पुलिस की सूझबूझ से आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के रहने वाले सोने के व्यापारी का अपहरण मंदार बाबू शेट्टी (38), केशव गणेश महादिक (27), अफजल अख्तर सैय्यद (35) और मोहम्मद मुख्तार दादा हजरत शेख (30) ने किया था। घटना शनिवार शाम करीब 6:55 बजे कालबा देवी रोड पर आदर्श होटल और काकड़ मार्केट के बीच हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 जुलाई को शाम 6:55 बजे एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वाघ को उनके मोबाइल पर संदेश मिला। जिसमें बताया कि चार व्यक्ति ब्रेजा कार में कालबा देवी से एक व्यक्ति का अपहरण कर रहे हैं। सूचना पर वपुनि ने तुरंत पुलिस उपनिरीक्षक पाटिल और कांबले के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की।

