अंधेरी में टला बड़ा हादसा... कार के बोनट पर गिरा फ्लाइओवर का स्लैब

A major accident was averted in Andheri... A flyover slab fell on the bonnet of a car

अंधेरी में टला बड़ा हादसा... कार के बोनट पर गिरा फ्लाइओवर का स्लैब

अंधेरी इलाके में बड़ा हादसा होने से टला। यहां फ्लाइओवर का स्लैब गुरुवार दोपहर एक चलती कार पर गिर गया, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गुंडावली मेट्रो रेल स्टेशन के पास दोपहर 3 बजकर 20 मिनट के आसपास हुई।

मुंबई : अंधेरी इलाके में बड़ा हादसा होने से टला। यहां फ्लाइओवर का स्लैब गुरुवार दोपहर एक चलती कार पर गिर गया, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर गुंडावली मेट्रो रेल स्टेशन के पास दोपहर 3 बजकर 20 मिनट के आसपास हुई।

अधिकारी ने कहा, “स्लैब कार के बोनट पर गिर गया, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद राहत कार्य के लिए दमकल, पुलिस और स्थानीय वार्ड कार्यालय के कर्मियों को तैनात किया गया।” अधिकारी ने बताया कि और विवरण की प्रतीक्षा है। 

इससे पहले ठाणे शहर में एक हाउसिंग सोसाइटी के परिसर की दीवार का एक हिस्सा गिर गया, जिसके चलते कुछ बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11 बजे ब्रह्माण्ड आवासीय सोसायटी में हुई।

Read More ठाणे: हनीमून के लोकेशन को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, गुस्साए ससुर ने दामाद पर फेंका तेजाब

उन्होंने बताया, “परिसर की दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे उसके पास खड़ी तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पास का एक पेड़ कुछ हद तक उखड़ गया।” उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग और आरडीएमसी के कर्मचारी आवश्यक कदम उठाने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

वरली में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत
मुंबई के वरली इलाके में टहलते समय सड़क किनारे एक पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे जंबोरी मैदान में एक चॉल के पास हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अमित जगताप के रूप में हुई है।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि सड़क किनारे एक पेड़ अचानक पैदल यात्री अमित पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां शाम करीब 5.40 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी