एंटॉप हिल इलाके में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा... तीन मंजिला इमारत की दीवार ढह जाने से दो की मौत

A major tragic accident happened in Antop Hill area... Two people died due to collapse of the wall of a three storey building

एंटॉप हिल इलाके में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा... तीन मंजिला इमारत की दीवार ढह जाने से दो की मौत

एंटॉप हिल इलाके में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला इमारत की दीवार ढह जाने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाबी गली में नौ बजकर 25 मिनट पर यह हादसा हुआ और वहां तलाशी अभियान चलया जा रहा है।

मुंबई: एंटॉप हिल इलाके में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तीन मंजिला इमारत की दीवार ढह जाने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाबी गली में नौ बजकर 25 मिनट पर यह हादसा हुआ और वहां तलाशी अभियान चलया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि तीन मंजिला मकान के दूसरे और तीसरे तल की दीवार का एक हिस्सा आंशिक रूप से ढह गया। उसका कुछ हिस्सा खतरनाक ढंग से लटका हुआ है। इस घटना की शिकार शोभादेवी मौर्य (45) और जकीरूनिस्सा शेख (50) नामक दो महिलाओं को सियोन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुंबई नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय फायर ब्रिगेड, वार्ड स्तर के कर्मचारी, पुलिस और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश