दादर में नाबालिग लड़की से कैब चालक ने किया बलात्कार

Cab driver raped minor girl in Dadar

दादर में नाबालिग लड़की से कैब चालक ने किया बलात्कार

पीड़िता की शिकायत पर दादर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध आरोपी कैब चालक को दबोच लिया। उधर, एक स्कूल परिसर में बने स्टोर रूम में छात्रा का कथित तौर पर स्कूल के ही एक चपरासी रेप किया। आरोप है कि वह दिसंबर महीने से ही छात्रा को मारपीट और डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चपरासी को अरेस्ट कर लिया है।

मुंबई: दादर पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 33 साल के एक कैब ड्राइवर को वडाला से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार है। पिछले दिनों वह अपने एक रिश्तेदार के यहां अस्थाई रूप से रहने के लिए आई थी।

पीड़िता की शिकायत पर दादर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध आरोपी कैब चालक को दबोच लिया। उधर, एक स्कूल परिसर में बने स्टोर रूम में छात्रा का कथित तौर पर स्कूल के ही एक चपरासी रेप किया। आरोप है कि वह दिसंबर महीने से ही छात्रा को मारपीट और डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चपरासी को अरेस्ट कर लिया है।

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

इन दिनों मुंबई का तापमान चरम पर है। इस तेज गर्मी और उमस से राहत पाने के लड़की देर रात अपने घर से बाहर सड़क पर एक किनारे खड़ी होकर हवा खा रही थी। आरोप है कि इस दौरान कैब चलाते हुए मोहम्मद जलील खलील वहां से गुजर रहा था। उस दौरान उसकी नजर सड़क किनारे अकेली खड़ी लड़की पर पड़ी और वह सुनसान रात में युवती को अकेला देख उसके पास जा पहुंचा।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जलील एक नामचीन कंपनी में कैब चलाता है। उसने देर रात एक लड़की को अकेला देखने के बाद न सिर्फ उसके पास गया बल्कि उससे कुछ देर इधर उधर की बातें की और उसको मुंबई घुमाने के बहाने अपनी कैब में बैठा कर वहां से निकल गया।

पुलिस के अनुसार, जलील लड़की को दादर स्थित एक फ्लाईओवर के पास ले गया, जिसके बगल में एक नाला है लेकिन इन दिनों वह सूखा पड़ा है। आरोप है कि उसमें लडकी को ले जाकर उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। लड़की से दुष्कर्म करने के बाद जलील उसको दोबारा अपनी कैब में बिठाया और उसको उसी जगह छोड़ दिया, जहां से उसने उसको कैब में बिठाया था।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश