मुंबई के घाटकोपर में 10 वर्षीय छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस हिरासत में 3 नाबालिग स्टूडेंट

Gang rape of 10 year old student in Ghatkopar, Mumbai... 3 minor students in police custody

मुंबई के घाटकोपर में 10 वर्षीय छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म...  पुलिस हिरासत में 3 नाबालिग स्टूडेंट

मां ने लड़के से पूछा, तब उसने भयावह विवरण के बारे में खुलासा किया। चिंतित और क्रोधित होकर पैरेंट्स ने पुलिस से संपर्क किया और केस दर्ज करा दिया था। पीड़ित के अनुसार, उसके स्कूल के तीन लड़के, जो उसी पड़ोस में रहते हैं, बारी-बारी से उसे अपने घर ले गए, जहाँ उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह लगभग एक महीने पहले शुरू हुआ था। पुलिस ने कहा कि चारों पड़ोस में एक-दूसरे के साथ खेलते हुए बड़े हुए है। 

मुंबई: मुंबई स्थित घाटकोपर इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां तीन नाबालिग छात्रों ने मिलकर, एक 10 वर्षीय लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म किया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पंतनगर पुलिस ने तीनो लड़कों को हिरासत में ले लिया। जिनकी उम्र 12, 15 और 16 वर्ष की है।

सभी लड़कों को डोंगरी कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें कोर्ट ने, 4,000 रुपये की नकद जमानत दी। काउंसलिंग के आश्वासन के साथ सभी को उनके माता-पिता के साथ घर भेज दिया गया है। क्योंकि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश केवले ने बताया कि,मामला पहली बार उस समय सामने आया, जब पीड़ित लड़के को कुर्सी पर बैठने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर पड़ोसी महिला की नजर पड़ गई। महिला ने लड़के के माता-पिता को इसके बारे में बताया था।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

मां ने लड़के से पूछा, तब उसने भयावह विवरण के बारे में खुलासा किया। चिंतित और क्रोधित होकर पैरेंट्स ने पुलिस से संपर्क किया और केस दर्ज करा दिया था। पीड़ित के अनुसार, उसके स्कूल के तीन लड़के, जो उसी पड़ोस में रहते हैं, बारी-बारी से उसे अपने घर ले गए, जहाँ उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह लगभग एक महीने पहले शुरू हुआ था। पुलिस ने कहा कि चारों पड़ोस में एक-दूसरे के साथ खेलते हुए बड़े हुए है। 

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन