दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू, PM मोदी ने किया उद्घाटन...

World's largest storage scheme started, PM Modi inaugurated...

दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू, PM मोदी ने किया उद्घाटन...

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में भी डेयरी और कृषि में सहकार से किसान जुड़े हैं, उनमें करोड़ों की संख्या में महिलाएं ही हैं।  महिलाओं के इसी सामर्थ्य को देखते हुए सरकार ने भी सहकार से जुड़ी नीतियों में उन्हें प्राथमिकता दी है।

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में आज दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना का उद्घाटन किया। उन्होंने खाद्यान्न वितरण के लिए 11 राज्यों में 11 पैक्स गोदामों का शुभारंभ किया और 500 पैक्स में गोदामों के निर्माण की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि आज भारत मंडपम 'विकसित भारत' की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है।   सहकार से समृद्धि का जो संकल्प देश ने लिया है, उसे साकार करने की दिशा में आज हम और आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होने कहा कि खेती और किसानी की नींव को मजबूत करने में सहकारिता की शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है, इस सोच के साथ हमने अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया है।   आज हमने अपने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत देश के कोने-कोने में हजारों वेयर हाउसेस बनाए जाएंगे, हजारों गोदाम बनाए जाएंगे।   आज 18 हजार PACS के computerisation का बड़ा काम भी पूरा हुआ है।

Read More मुंबई : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत, अमेरिका और चीन से आगे - पीयूष गोयल

उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल व्यवस्था नहीं है, सहकारिता एक भावना है, एक spirit है।   सहकारिता की ये spirits कई बार व्यवसायों और संसाधानों की सीमाओं से परे आश्चर्यजनक परिणाम देती हैं। सहकार, जीवनयापन से जुड़ी एक सामान्य व्यवस्था को बड़ी औद्योगिक क्षमता में बदल सकता है।  ये देश की अर्थव्यवस्था, खासकर ग्रामीण और कृषि से जुड़ी अर्थव्यवस्था के कायाकल्प का एक प्रमाणिक तरीका है।

Read More मुंबई : मरम्मत कार्य के कारण रविवार को सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में भी डेयरी और कृषि में सहकार से किसान जुड़े हैं, उनमें करोड़ों की संख्या में महिलाएं ही हैं।  महिलाओं के इसी सामर्थ्य को देखते हुए सरकार ने भी सहकार से जुड़ी नीतियों में उन्हें प्राथमिकता दी है।

Read More नई दिल्ली : मोदी, योगी को मारने की धमकी देने वाले को दो साल की जेल 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत