मालदीव में भारत की परियोजनाओं को मिली गति... इतने अरब रुपये से सरकार कर रही सड़कों और एयरपोर्ट का निर्माण

Indian projects gain momentum in Maldives... Government is constructing roads and airports with so many billions of rupees

मालदीव में भारत की परियोजनाओं को मिली गति...  इतने अरब रुपये से सरकार कर रही सड़कों और एयरपोर्ट का निर्माण

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु के भारतीय सैन्य बलों के उनका देश छोड़ने के अल्टीमेटम से बढ़ी तल्खी के बावजूद भारत ने इस द्वीप देश में अपनी परियोजनाओं की गति बढ़ा दी है। हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की होड़ के बीच भारत और चीन ने हिंद महासागर में स्थित इस देश को आर्थिक रूप से लुभाने की बहुत कोशिश की है।

नई दिल्ली : मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु के भारतीय सैन्य बलों के उनका देश छोड़ने के अल्टीमेटम से बढ़ी तल्खी के बावजूद भारत ने इस द्वीप देश में अपनी परियोजनाओं की गति बढ़ा दी है। हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की होड़ के बीच भारत और चीन ने हिंद महासागर में स्थित इस देश को आर्थिक रूप से लुभाने की बहुत कोशिश की है।

परंपरागत रूप से मालदीव भारत का मित्र रहा है, लेकिन नई सरकार के आने के बाद से राष्ट्रपति मुइज्जु चीन के खासे चहेते हैं। एक भारतीय अधिकारी और सरकारी दस्तावेजों के अनुसार भारत ने इस वित्त वर्ष में मालदीव पर तय बजट से दोगुना निवेश किया है। मार्च में खत्म हो रहे वित्त वर्ष के लिए 4 अरब की परियोजनाएं लाने का बजट था, लेकिन 7.71 अरब रुपये (9.3 करोड़ डॉलर) की परियोजनाएं भारत ने मालदीव में शुरू कर रखी हैं।

पिछले साल अक्टूबर में मुइज्जु के सत्ता में आने के बाद से भारत के विरोध पर उतारू रहने के बावजूद भारत सरकार ने यह दरियादिली दिखाई है। भारत की ओर से कर्ज के तौर पर दी गई रकम में 50 करोड़ डॉलर की परियोजनाओं में माले के आसपास की सड़कें और पुलों का निर्माण होना है। साथ ही मालदीव के सुदूर द्वीपों में 13 -13 करोड़ डॉलर में दो एयरपोर्ट बनने हैं।

अगले साल मालदीव की परियोजनाओं के लिए भारत ने छह अरब रुपये पहले ही अलग कर दिए हैं। इसके बाद भी चीन के करीबी 45 वर्षीय मुइज्जु पिछले महीने ही सरकारी दौरे पर चीन गए थे लेकिन अब तक भारत नहीं आए।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु को सौ दिनों के अंदर सत्ता से बाहर करने के विपक्षी प्रयासों पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि प्रशासन उन्हें ऐसा नहीं करने देगा और फिर चाहे वह हमारे गले की हर एक नस को काट ही क्यों न दें। इस्लामिक मामलों के मंत्री मोहम्मद शहीम अली सईद ने रविवार को यह कहा। 45 वर्षीय चीन समर्थक मुइज्जु ने सितंबर के चुनाव में भारत समर्थक इब्राहिम सोलिह को हराया था।

Read More मुंबई: महायुति सरकार की कैबिनेट बैठक में 11 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन