मनपा जुटी महिलाओं को सक्षम बनाने में...

Municipal Corporation is engaged in empowering women...

मनपा जुटी महिलाओं को सक्षम बनाने में...

मनपा प्रशासन देश की पहली महानगर पालिका है जो कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं में खुद के पैर पर खड़ा होने के लिए कर्ज लिया है मनपा उन्हे सहायता राशि देकर उनका कर्ज का बोझ हल्का करेगी। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में समुद्र के नीचे और समुद्र के किनारे बने कोस्टल रोड की शुरुआत करने का उद्धघाटन करेंगे।

मुंबई :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में कोस्टल रोड और गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड पर बनने वाले टनल का भूमिपूजन करेंगे। यह दोनो ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मुंबई मनपा के है। मनपा प्रशासन मुंबई की महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए इसी दौरान प्रधानमंत्री के हाथो सहयाता राशि भी देने का निर्णय लिया है।

मनपा प्रशासन देश की पहली महानगर पालिका है जो कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं में खुद के पैर पर खड़ा होने के लिए कर्ज लिया है मनपा उन्हे सहायता राशि देकर उनका कर्ज का बोझ हल्का करेगी। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में समुद्र के नीचे और समुद्र के किनारे बने कोस्टल रोड की शुरुआत करने का उद्धघाटन करेंगे।

Read More बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा नागरिकों के लिए किफायती दरों पर शुरू की गई डेब्रिस-ऑन-कॉल सेवा

कोस्टल रोड देश का पहला प्रोजेक्ट है जिसमे समुद्र के नीचे वाहनों  के आवागमन के लिए टनल बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसी तरह पश्चिम उपनगर से पूर्व उपनगर को जोड़ने वाले गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड पर गोरेगांव के पास बनने वाले दो टनल का भूमिपूजन करेंगे।

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

यह दोनो ही प्रोजेक्ट मुंबई महानगर द्वारा तैयार किया गया है जिससे मुंबई में होने वाली ट्रैफिक समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा साथ ही।पश्चिम उपनगर से पूर्व उपनगर तक के आवागमन के लिए एक नया रास्ता बनेगा।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

मनपा प्रशासन ने प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे को औचित्य मानते हुए मुंबई की महिलाओं को अपने पैर खड़ा करने के लिए आकांक्षित महिला सशक्तिकरण योजना के तहत बैंको से कर्ज ली हुई महिलाओं का कर्ज के बोझ को हल्का करने के लिए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

मुंबई मनपा देश की पहली महानगर पालिका है जो कि महिलाओं को अपने रोजगार करने और खुद के पैर पर खड़ा होने के लिए बैंको से लिए कर्ज का बोझ कम करने के लिए सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।मनपा प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना के तहत कर्ज ली हुई महिलाओं को 3 हजार रुपए की सहायता राशि देगी जबकि मुद्रा लोन योजना से कर्ज ली हुई महिलाओं को मनपा 10 हजार रुपया सहायता राशि देगी इसी तरह मनपा के  बचत गट के रूप में काम करने वाली महिलाओं जो कि लगभग 5 से 10 महिला समूह के लिए 5 से 10 लाख रुपया तक कर्ज लेकर अपना व्यवसाय कर रही है उन्हे 1 लाख रुपया सहायता राशि देगी।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

महिलाओं को मनपा द्वारा दी जा रही सहायता राशि कर्ज नहीं होकर उन्हें यह न लौटाने वाली सहायता राशि है जिसे महिलाए अपने कर्ज के बोझ को कम करने में उपयोग कर सकेगी।मुंबई मनपा देश की पहली मनपा है जो महिलाओं को इस तरह सहायता राशि देगी।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन