नायर अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले आहार में से रोटी गायब... मरीजों को नहीं मिल पा रही रोटी

Bread missing from the diet given to patients in Nair Hospital...Patients are not able to get bread.

नायर अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले आहार में से रोटी गायब...  मरीजों को नहीं मिल पा रही रोटी

अस्पताल के मरीजों को दाल, चावल, रोटी, सब्जी, अंडा और दूध दिया जाता है। कई मरीजों के लिए उनके घर से खाना आता है, लेकिन कई मरीज इतने गरीब हैं कि कई उन्हें अस्पताल में मिलने वाले नि:शुल्क खाने का ही सहारा रहता है। नायर अस्पताल में रोजाना 1000 मरीजों का खाना बनता है।

मुंबई: नायर अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले आहार में से रोटी गायब है। अस्पताल में आटे का स्टॉक समाप्त होने के कारण यह दिक्कत हो रही है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 20 फरवरी के बाद समस्या और भी बढ़ सकती है, क्योंकि सारा राशन समाप्त होने वाला है, जबकि टेंडरिंग भी नहीं हुई है।

ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने अगर जल्द से उचित निर्णय नहीं लिया, तो गरीब मरीजों को काफी दिक्कतें होने लगेंगी। यह मरीज अस्पताल के आहार पर ही निर्भर रहते हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आटे का ऑर्डर दिए जाने की बात कही है। बीएमसी के अस्पतालों में रोजाना हजारों मरीज इलाज करवाते हैं। सैकड़ों मरीजों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।  

Read More मुंबई : चाइनीज बनाने वाली मशीन में फंसी शर्ट और चली गई 22 साल के एक युवक जान !

अस्पताल के मरीजों को दाल, चावल, रोटी, सब्जी, अंडा और दूध दिया जाता है। कई मरीजों के लिए उनके घर से खाना आता है, लेकिन कई मरीज इतने गरीब हैं कि कई उन्हें अस्पताल में मिलने वाले नि:शुल्क खाने का ही सहारा रहता है। नायर अस्पताल में रोजाना 1000 मरीजों का खाना बनता है।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी