ऑटो चालक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या... खुद का भी गला काटकर जान देने की कोशिश

Auto driver lover murdered his girlfriend... also tried to commit suicide by slitting his throat

ऑटो चालक प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या...  खुद का भी गला काटकर जान देने की कोशिश

40 साल के बाबूराव मोरे पर भरोसा कर 29 साल की महिला तीन साल पहले पुणे से भाग कर उसके साथ मुंबई आई थी। उसी प्रेमी ने उसका सरेआम कत्ल कर दिया। घटना कुरार पुलिस के तहत पंचशील चाल की है। कुरार पुलिस के अनुसार, महिला की गुरुवार शाम को गला काट कर हत्या कर देने के बाद आरोपी बाबूराव मोरे भी खुद को जख्मी कर जान देने का प्रयास किया।

मुंबई: 40 साल के बाबूराव मोरे पर भरोसा कर 29 साल की महिला तीन साल पहले पुणे से भाग कर उसके साथ मुंबई आई थी। उसी प्रेमी ने उसका सरेआम कत्ल कर दिया। घटना कुरार पुलिस के तहत पंचशील चाल की है। कुरार पुलिस के अनुसार, महिला की गुरुवार शाम को गला काट कर हत्या कर देने के बाद आरोपी बाबूराव मोरे भी खुद को जख्मी कर जान देने का प्रयास किया।

हालांकि, गंभीर रूप से घायल मोरे को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बोलने की स्थित में नहीं है। इसलिए उसका बयान नहीं दर्ज किया गया है। सीनियर पीआई शशिकांत जगदाले ने बताया कि कुरार पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुणे में महिला जीवन यापन के लिए ऑटो रिक्शा चलाती थीं। इस दौरान उसकी दोस्ती मोरे से हो गई। मोरे भी ऑटो चलाता था। चूंकि, महिला का पति दारू पीकर उसको मारता-पिटता था। इसलिए पति से छुटकारा पाने के लिए महिला ने मोरे के साथ रहने का प्लान बनाकर मुंबई आने का फैसला किया।

2020 में महिला अपने प्रेमी के साथ भागकर कुरार आ गई और यहां दो बच्चों के साथ रहने लगीं। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले किसी बात को लेकर महिला का मोरे के साथ झगड़ा हुआ और उसके उसकी कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत