महाराष्ट्र के किसानों को राहत... शिंदे सरकार तीन हेक्टेयर तक फसल नुकसान पर सहायता देगी

Relief to farmers of Maharashtra... Shinde government will provide assistance on crop loss up to three hectares.

महाराष्ट्र के किसानों को राहत...  शिंदे सरकार तीन हेक्टेयर तक फसल नुकसान पर सहायता देगी

शिंदे ने प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताहांत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।
बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान, शिंदे ने राजस्व और कृषि विभागों के अधिकारियों को समन्वित तरीके से फसल के नुकसान का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पिछले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बादी का सामना करने वाले किसानों राहत देगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को बताया कि तीन हेक्टेयर भूमि तक के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। एक कैबिनेट मंत्री ने अलग से कहा कि सहायता की राशि फसल क्षति आकलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय की जाएगी।

शिंदे ने प्रारंभिक अनुमानों का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताहांत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।
बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान, शिंदे ने राजस्व और कृषि विभागों के अधिकारियों को समन्वित तरीके से फसल के नुकसान का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।

Read More मुंबई : परिवहन विभाग को महाराष्ट्र भर में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश 

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,“सर्वेक्षण युद्धस्तर पर हो रहा है। तीन हेक्टेयर तक राहत देने का फैसला लिया गया है। सरकार किसानों के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि सभी जिला संरक्षक मंत्रियों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रभावित किसानों के पास जाना चाहिए। 

Read More चंद्रपुर : चिमूर कस्बे में दो बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म; थाने पर पथराव

 

Read More नासिक : 80 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी बीमार पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली आत्महत्या