उल्हासनगर में नियमों की उड़ रही सरेआम धज्जियां... बिना कत्लखाने के चल रहा है अवैध मांस बिक्री का व्यवसाय

Rules are being openly flouted in Ulhasnagar... Illegal meat selling business is going on without slaughter house.

उल्हासनगर में नियमों की उड़ रही सरेआम धज्जियां... बिना कत्लखाने के चल रहा है अवैध मांस बिक्री का व्यवसाय

उल्हासनगर में मांस विक्रेता खुले आम जानवरों का कत्ल कर उनका मांस बेच रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जानवरों को काटने के बाद उसके खून, अन्य अवशेष का क्या किया जाता है?

उल्हासनगर : उल्हासनगर में एक भी वैध कत्लखाना नहीं है। इतना ही नहीं उल्हासनगर में पशु चिकित्सक तक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सैकड़ों बकरे काटे जाते हैं। पशु चिकित्सक के अभाव में सैकड़ों जानवर, जो बीमार हैं, उन्हें सस्ती दरों पर खरीदकर काटे जाने की चर्चा आम लोगों के बीच हो रही है।

ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा होता है कि आखिर उल्हासनगर का स्वास्थ्य विभाग जानवरों के स्वास्थ्य परिक्षण के बिना उन्हें काटने की इजाजत कैसे दे रहा है? उल्हासनगर में मांस विक्रेता खुले आम जानवरों का कत्ल कर उनका मांस बेच रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि जानवरों को काटने के बाद उसके खून, अन्य अवशेष का क्या किया जाता है?

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

अन्य मनपा में कत्लखाने में काटे गए जानवरों के खून व अन्य अवशेष को बंद वाहन से ले जाया जाता है। परंतु उल्हासनगर में ऐसी किसी तरह की व्यवस्था नहीं है। उल्हासनगर में जब नगरपालिका थी उस समय अलग जगह पर कत्ल खाने का बाजार हुआ करता था। लेकिन आज बिना किसी डर के किसी भी जगह पर मांस बेचा जा रहा है।

Read More शिवसेना (UBT)ने बताया अबू आजमी की पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है

मांस को कपड़े से ढंककर रखने के नियम हैं। जबकि उल्हासनगर में खुले में मांस बिक्री शुरू है। खुले में लटकाई गई मांस पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। उल्हासनगर में किसी भी मांस विक्रेता पर नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाही शायद ही की गई हो? उल्हासनगर में दो नंबर ओटी, आजाद नगर, शहद फाटक जैसी तमाम जगहों पर मांस बेचने के नियमों की धज्जियां उड़तीं देखी जा सकती हैं।

Read More मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान और गिरेगा

उल्हासनगर को मनपा का दर्जा मिले २६ वर्ष होने के बाद भी महानगर पालिका अधिनियम अभी तक लागू नहीं हो सका है, जिसकी मिसाल है उल्हासनगर मनपा। परिसर में मांस बिक्री का व्यवसाय बिना किसी रोक-टोक के बिंदास चल रहा है। उल्हासनगर मनपा में अज्ञानी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की बागडोर देने के कारण अधिकारियों की अनदेखी का ही नतीजा है कि यहां मांस बिक्री का व्यवसाय चल रहा है।

Read More महाराष्ट्र : मंत्रियों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शामिल नहीं किया; समर्थकों में गुस्सा

इसके चलते शहर में बदबू की भरमार अर्थात वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। मांस बेचनेवाले नियमों को ताक पर रखकर मांस बिक्री कर रहे हैं। मांस बिक्री व्यवसाय के चलते शहर में किस तरह से नियमों की अवहेलना हो रही है, इसका खुलासा `दोपहर का सामना’ के सिटीजन रिपोर्टर राजेश पवार ने किया है।

बता दें कि उल्हासनगर में एक भी वैध कत्लखाना नहीं है। इतना ही नहीं उल्हासनगर में पशु चिकित्सक तक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सैकड़ों बकरे काटे जाते हैं। पशु चिकित्सक के अभाव में सैकड़ों जानवर, जो बीमार हैं, उन्हें सस्ती दरों पर खरीदकर काटे जाने की चर्चा आम लोगों के बीच हो रही है।

ऐसे में यह सवाल उठ खड़ा होता है कि आखिर उल्हासनगर का स्वास्थ्य विभाग जानवरों के स्वास्थ्य परिक्षण के बिना उन्हें काटने की इजाजत कैसे दे रहा है? उल्हासनगर में मांस विक्रेता खुले आम जानवरों का कत्ल कर उनका मांस बेच रहे हैं।

सवाल यह भी उठ रहा है कि जानवरों को काटने के बाद उसके खून, अन्य अवशेष का क्या किया जाता है? अन्य मनपा में कत्लखाने में काटे गए जानवरों के खून व अन्य अवशेष को बंद वाहन से ले जाया जाता है। परंतु उल्हासनगर में ऐसी किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन