कांदिवली में एक ट्रक में मिला चालक का शव... पुलिस को हृदयघात से मौत होने का संदेह
Driver's body found in a truck in Kandivali... Police suspect death due to heart attack
‘‘शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। ट्रक से दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। ट्रक में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक चालक की पहचान की गई।’’ कांदिवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के कांदिवली में एक ट्रक में उसके चालक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। चालक का शव ट्रक के स्टीयरिंग पर पाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 56 वर्षीय निवृत्ति चव्हाण के रूप में हुई है और संभवत: उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। ट्रक से दुर्गंध आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। ट्रक में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक चालक की पहचान की गई।’’ कांदिवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनावश मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

