ठाणे मे रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग... एक व्यक्ति झुलसा

Fire broke out due to leakage in LPG cylinder in Thane... one person burnt

 ठाणे मे रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग... एक व्यक्ति झुलसा

ठाणे शहर मे स्थित एक घर में आग लगने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना घोड़बंदर रोड पर वाघबिल इलाके में 29 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक घर में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से आग लगी।

ठाणे : ठाणे शहर मे स्थित एक घर में आग लगने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना घोड़बंदर रोड पर वाघबिल इलाके में 29 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक घर में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से आग लगी।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास में घर में रह रहे एक व्यक्ति के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुचीं और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि आग में रसोई का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल लिया है। 

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश