मुंबई तक पहुंची मराठा आरक्षण की चिंगारी... मनोज जरांगे के समर्थन में नवी मुंबई का APMC मार्केट आज बंद !

The spark of Maratha reservation reached Mumbai... APMC market of Navi Mumbai closed today in support of Manoj Jarange!

मुंबई तक पहुंची मराठा आरक्षण की चिंगारी...  मनोज जरांगे के समर्थन में नवी मुंबई का APMC मार्केट आज बंद !

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर फिर से सरगर्मी तेज हो चुकी है, वहीं मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के समर्थन में आज नवी मुंबई का APMC मार्केट बंद रहेगा। पता हो कि, इसे एशिया का सबसे बड़ा मार्केट कहा जाता है। इसी मार्केट से मुम्बई और उसके आसपास के शहरों में फल सब्जी सप्लाई होती है। गौरतलब है कि मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आरक्षण पर फैसला लेने के लिए CM एकनाथ शिंदे सरकार को बीते 24 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया था।

मुंबई : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर फिर से सरगर्मी तेज हो चुकी है, वहीं मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल के समर्थन में आज नवी मुंबई का APMC मार्केट बंद रहेगा। पता हो कि, इसे एशिया का सबसे बड़ा मार्केट कहा जाता है। इसी मार्केट से मुम्बई और उसके आसपास के शहरों में फल सब्जी सप्लाई होती है। गौरतलब है कि मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आरक्षण पर फैसला लेने के लिए CM एकनाथ शिंदे सरकार को बीते 24 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया था।

जो कि बीते मंगलवार को खत्म हो चूका है। इसके बाद जरांगे पाटिल ने बीते 25 अक्टूबर को फिर से आमरण अनशन पर जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि, अब मैं इस सरकार को एक घंटे का भी समय बढ़ा कर नहीं देने वाला हूं। देखा जाए तो हाल के दिनों में मराठा आरक्षण के आंदोलन को लाकर मनोज जरांगे पाटिल  एक बड़ा नेता  के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उनकी सभाओं में अब लोगों की जबरदस्त भीड़ जुट रही है। जिसके चलते राज्य की महायुती सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बारे में DCM देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि हमारी सरकार मराठा समाज को आरक्षण दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। लेकिन इसके लिए थोड़ा संयम रखना होगा।

Read More मुंबई में म्हाडा न सिर्फ घर, बल्कि सस्ती दुकानें और व्यावसायिक परिसर भी उपलब्ध कराएगी

उनका यह भी कहना था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल विचाराधीन है। ऐसे में जल्दबाजी में इसका फैसला नहीं लिया जा सकता है। मराठा समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर अभी तक 4 लोग आत्महत्या कर चुके हैं। वहीं धनगर समाज के एक युवक ने आरक्षण की मांग को लेकर मौत को गले लगा लिया है।  इस वजह से अब राज्य की महायुति सरकार भारी दबाव में है।  इधर महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन से BJP शीर्ष नेतृत्व फिलहाल महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और DCM अजित पवार के रुख से खुश नहीं दिख रहा है। इस बाबत BJP के आला नेतृत्व ने अब एकनाथ शिंदे से मराठा आरक्षण को ठीक से डील करने और आंदोलन को शीघ्रताशीघ खत्म करने को उल्टीमेटम दिया है। 

Read More मुंबई : कुप्रबंधन को लेकर कमिश्नर कार्यालय के बाहर नागरिकों किया विरोध प्रदर्शन 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News