reached
Maharashtra 

पालघर :  अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करने पालघर पहुंचे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले

पालघर :  अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण करने पालघर पहुंचे मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले पालघर पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क मरम्मत और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने, काम की गुणवत्ता बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : आशा भोसले के अंतिम दर्शन को उनके घर पहुंचे सीएम फडणवीस, श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई : आशा भोसले के अंतिम दर्शन को उनके घर पहुंचे सीएम फडणवीस, श्रद्धांजलि अर्पित की भारतीय संगीत जगत की दिग्गज और बहुमुखी पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है। सीएम ने आशा भोसले के घर पहुंचकर पार्थिव शरीर के दर्शन किए और उनको अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरें साझा कीं।
Read More...
National 

मुंबई: भारत के लिए आई गुड न्यूज, 15 हजार टन एलपीजी  गैस लेकर मुंबई पहुंचा जहाज

मुंबई: भारत के लिए आई गुड न्यूज, 15 हजार टन एलपीजी  गैस लेकर मुंबई पहुंचा जहाज ईरान और इजराइल-अमेरिका की चल रही जंग की वजह से दुनिया के अलग-अलग देशों में ऊर्जा का संकट देखने को मिला. लेकिन, हाल ही में हुए अस्थाई सीजफायर की वजह से रुकी जंग के बीच भारत के लिए खुशखबरी सामने आई है. जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी ने गुरुवार को बताया कि उसे भारत का झंडा लगा एक जहाज मिला है, जो 15,400 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर आया है. यह जहाज वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार करके यहां पहुंचा है.   
Read More...
National 

नई दिल्ली : डार्क मोड में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते मुंबई पहुंचा भारत के लिए तेल ला रहा 'शेनलोंग' जहाज, कैप्टन संधू ने दिखाई बहादुरी 

नई दिल्ली : डार्क मोड में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते मुंबई पहुंचा भारत के लिए तेल ला रहा 'शेनलोंग' जहाज, कैप्टन संधू ने दिखाई बहादुरी  भारत के लिए कच्चा तेल लेकर आ रहा एक विदेशी ध्वज वाला समुद्री जहाज युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर मुंबई पहुंच गया है। कैप्टन सुखशांत सिंह संधू और उनके भारतीय क्रू ने समझदारी और बहादुरी का परिचय देते हुए इस जहाज को भारत पहुंचाया। अति संवेदनशील होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते वक्त कैप्टन ने जहाज के ट्रांसपोंडर और ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्ट
Read More...

Advertisement