मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की लड़़की से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

14 year old girl raped in moving taxi in Mumbai, two arrested

मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की लड़़की से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

 

मुंबई। मुंबई में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने चलती टैक्सी में बच्ची के साथ हैवानियत की। इसके बाद पीड़िता को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक टैक्सी का ड्राइवर शामिल है। दोनों के खिलाफ पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

Read More हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को 14 साल की नाबालिग का अपने परिवार से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। वह गुस्से में घर से बाहर निकल गई और मालवणी इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए प्रकाश पांडे नाम के व्यक्ति की टैक्सी में सवार हो गई।

Read More मुंबई:लोपामुद्रा राउत के घर में ₹1 करोड़ की चोरी का मामला सुलझा: बिहार का 'आदतन अपराधी' पकड़ा गया 

मासूम के साथ रेप के मामले में सूत्रों ने यह भी बताया कि लड़की पर अत्याचार करने के बाद आरोपियों में उसे वकोला इलाक़े में लाकर छोड़ दिया था। इस मामले में सलमान शेख और टैक्सी चलाकर प्रकाश पांडे को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक ने आरोपी सलमान को वारदात को अंजाम देने में मदद की इस वजह से पुलिस ने उसे भी गिरफ़्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 और संबंधित पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read More मुंबई : फायर सेफ्टी के नाम पर खानापूर्ति; -३ लाख से ज्यादा इमारतें फायर सेफ्टी से बाहर

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान के मुताबिक वो दक्षिण मुंबई में स्थित उसके घर के पास से रात ढाई बजे के क़रीब टैक्सी में बैठी, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर पांडे उसे दादर ले गया। सूत्रों ने आगे बताया कि दादर में आरोपी सलमान जो कि एक लॉज चलाता है, वो टैक्सी में बैठ गया जिसके बाद उसने लड़की का बलात्कार किया।

Read More मुंबई: होटल राधा पर एफडीए की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर फूड लाइसेंस निलंबित

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड
मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे 31 अगस्त को खुलेगा,सिर्फ चार घंटे में पूरा होगा सफर, बुलेट ट्रेन से पहले बड़े गुड न्यूज
मुंबई : धर्मांतरण रोधी कानून से डरे पादरी, ले रहे सहमति पत्र; मुंबई में किस कानून के लागू होने से हड़कंप?
मुंबई : पूर्व एयर होस्टेस और उसके दोस्त को सूरत क्राइम ब्रांच ने 977 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार 
मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
मुंबई : पार्षद विशाखा राउत का कुनबी ओबीसी सर्टिफकेट रद्द, बीएमसी में उद्धव ठाकरे को झटका लगना तय