जलगांव कर्फ्यू: महाराष्‍ट्र के एक और शहर में तनाव, अमलनेर में दो गुटों में पथराव, 32 लोग हिरासत में, 2 दिन कर्फ्यू

Tension in another town of Maharashtra...

जलगांव कर्फ्यू: महाराष्‍ट्र के एक और शहर में तनाव, अमलनेर में दो गुटों में पथराव, 32 लोग हिरासत में, 2 दिन कर्फ्यू

महाराष्ट्र के जलगांव ज‍िले के अमलनेर कस्‍बे में तनाव हो गया है। इसके बाद से आज 10 बजे सुबह से 12 जून सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जलगांव: महाराष्ट्र के कई जिलों में तनाव के बीच जलगांव जिले से भी ह‍िंसा की खबर है। ज‍िले के अमलनेर कस्बे में दो गुटों के बीच पथराव की घटना हो गई। दरअसल मामूली बात को लेकर दो से तीन युवकों के बीच कहासुनी बाद में हाथापाई में बदल गई और विवाद के कारण दो गुटों के बीच पथराव हो गया। इसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन पुलिस कर्मी और तीन से चार लोग भी घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तनावपूर्ण शांति देखी जा रही है।

images - 2023-06-10T144257.078

Read More महाराष्ट्र SET परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

अमलनेर शहर के जिंजरगल्ली, जूना पारधी वाडा और सराफ बाजार इलाके में शुक्रवार रात 10 बजे दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। व्यापारियों का आवासीय क्षेत्र होने के कारण इस समय व्यापारियों में भय का वातावरण है। ड‍िवीजनल पुलिस अफसर सुनील नंदवलकर, एपीआई राकेश सिंह परदेशी की अगुवाई में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

Read More एल नीनो के कारण मुंबई में मानसून लेट, 10% पानी कटौती के बाद BMC का एक और बड़ा फैसला

वहीं दोनों गुटों के पथराव करने वाले 32 युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना वरिष्ठों को देने के बाद पुलिस ने जलगांव से एक अतिरिक्त टीम को बुलाया। साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक एम राजकुमार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इतने में एलसीबी की टीम ने भी एंट्री कर ली। इस घटना में पुलिस ने पथराव कर रहे 32 युवकों को हिरासत में लिया है और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Read More बदलापुर BMW हादसा: मौत से चंद सेकंड पहले 251 kmph की रफ्तार से दौड़ रही थी कार

अमलनेर शहर में रात में दो गुटों के बीच भड़के दंगों के मद्देनजर अधिकारियों ने धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है। शनिवार 10 तारीख को सुबह 11 बजे से 12 जून की सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू लगाने के आदेश लागू कर द‍िए गए हैं। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामान्य जीवन को बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी कैलास कडालग ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

Read More मुंबई: खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने वाला फर्जी अफसर गिरफ्तार, केस दर्ज