साक्षी मर्डर केस पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, कहा- 'अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है'

Sonu Sood got angry on Sakshi murder case, said- 'Ignoring the crime is a cowardly act'

साक्षी मर्डर केस पर सोनू सूद का फूटा गुस्सा, कहा- 'अपराध को नजरअंदाज करना कायराना हरकत है'

सम्राट पृथ्वीराज फेम एक्टर सोनू सूद ने दिल्ली के साक्षी मर्डर केस को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। जानें एक्टर ने दिल्ली में हुई इस बेरहमी से की गई हत्या पर क्या कहा है।

दिल्ली में 16 साल की नाबालिग लड़की की दर्दनाक हत्या ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस नृशंस हत्या पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने नाबालिग लड़की के मर्डर केस पर अपना दुख जताया है।

सोनू सूद (Sonu Sood) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में, साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनू सूद ने उन लोगों की क्लास लगाई है, जो घटनास्थल पर बस मूर्ति बनकर तमाशा देख रहे थे...Sonu Sood got angry on Sakshi murder case...

Read More नई दिल्ली : राहुल गांधी ने एनसीएससी और एनसीबीसी में खाली पड़े पदों को लेकर चिंता जताई 

31_05_2023-sonu_sood_23428127

Read More मुंबई : शराब पीने के दौरान मामूली कहासुनी के बाद हत्या

रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने बीच सड़क में एक 16 साल की लड़की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। पहले उसने साक्षी पर चाकू से कई वार किए और जब मन नहीं भरा तो उसे पत्थर से कुचल दिया। दुख की बात ये थी कि, जब साहिल ऐसी बेरहमी कर रहा था, तब वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे, किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। फिलहाल, साहिल पुलिस की गिरफ्त में है...Sonu Sood got angry on Sakshi murder case...

Read More मुंबई : मालवणी इलाके में बहन के प्रेमी की हत्या; खुद सरेंडर, हत्या का मामला दर्ज 

साहिल का कहना है कि साक्षी उसे कई दिनों से इग्नोर कर रही थी, इसलिए उसने उसे मार दिया। कहा जा रहा है कि साहिल को इस जुर्म का कोई पछतावा भी नहीं है। 

Read More नई दिल्ली : आगामी 4 मार्च और 5 मार्च को देश के सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का सम्मेलन 

बात करें सोनू सूद की प्रोफेशनल लाइफ की तो वह जल्द ही रियलिटी शो 'रोडीज 19' (Roadies 19) में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म 'फतेह' में जैकलीन फर्नांडिस के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था...Sonu Sood got angry on Sakshi murder case...