मुंबई: UP पुलिस ने डॉन अबू सलेम के भतीजे आरिफ को दबोचा, मुंबई से हिरासत में लिया

Abu Salem Nephew Arif detained by UP Police from Mumbai..

मुंबई: UP पुलिस ने डॉन अबू सलेम के भतीजे आरिफ को दबोचा, मुंबई से हिरासत में लिया

यूपी पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि आरिफ मुम्बई में छिपकर रह रहा है. इसके बाद यूपी पुलिस ने इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दी...

मुंबई: उत्तर प्रदेश की पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यूपी पुलिस ने डॉन अबु सलेम के भतीजे को मुंबई से हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस ने अबु सलेम के भतीजे आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से पकड़ा है. आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी तलाश में यूपी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारियां भी की थीं...Abu Salem Nephew Arif detained..

यूपी पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि आरिफ मुम्बई में छिपकर रह रहा है. इसके बाद यूपी पुलिस ने इस बात की सूचना मुंबई पुलिस को दी. इस बीच, आरिफ को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई गई. वहां पर मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के संबंध में और जानकारी उपलब्ध कराई. इस बीच, पता चला कि आरिफ बांद्रा के एक होटल के नजदीक पान की दुकान पर खड़ा है...Abu Salem Nephew Arif detained..

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

underworld-don-abu-salem

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

आरिफ की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस की एक टीम तत्काल बांद्रा पहुंची. वहां पर आरिफ सड़क पर खड़ा हुआ दिखाई दिया. आरिफ को इस बात की भनक नहीं लगे, इसलिए यूपी पुलिस सादी वर्दी में वहां गई थी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक दुकान के आगे आरिफ खड़ा हुआ है. वहां पर पहले से कुछ और लोग मौजूद हैं. तभी सादी वर्दी में वहां पर यूपी पुलिस के जवान पहुंचे और आरिफ को पकड़कर एक ओर ले जाने लगे.

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारियां तेज कर दी हैं. वहीं, अरेस्टिंग के दौरान जो बदमाश पुलिस पर गोलीबारी कर रहे हैं, यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर भी कर रही है. इस बीच, यूपी पुलिस ने आज 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दीपू को दबोचा है. पुलिस बदमाश को पकड़ने गई थी, लेकिन इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली. घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि बदमाश के पैर में गोली लगी है...Abu Salem Nephew Arif detained...

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया