शादीशुदा शख्स ने गर्लफ्रेंड के कहने पर अपने 2 साल के बेटे की हत्या... नाले में फेंका शव, गिरफ्तार
Married man killed his 2-year-old son at the behest of his girlfriend, threw the body in the drain, arrested
22 वर्षीय शादीशुदा शख्स का एक अन्य महिला से संबंध था। वह उसके साथ शादी करना चाहता था। गर्लफ्रेंड से उसके सामने शर्त रखी थी कि पहले दो साल के बच्चे को खत्म करना पड़ेगा। गर्लफ्रेंड के कहने पर शख्स ने अपने दो साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि साहू नगर थाने के अधिकारियों को बुधवार तड़के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव मिला।
मुंबई : मुंबई में एक शादीशुदा शख्स ने गर्लफ्रेंड के कहने पर अपने दो साल के मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी लाश को एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार की सुबह बच्चे का शव एक प्लास्टिक की थैली में बरामद किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। कुछ ही घंटों बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की जांच में पता चला कि 22 वर्षीय शादीशुदा शख्स का एक अन्य महिला से संबंध था। वह उसके साथ शादी करना चाहता था। गर्लफ्रेंड से उसके सामने शर्त रखी थी कि पहले दो साल के बच्चे को खत्म करना पड़ेगा। गर्लफ्रेंड के कहने पर शख्स ने अपने दो साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि साहू नगर थाने के अधिकारियों को बुधवार तड़के केमकर चौक के पास माहिम-सायन क्रीक लिंक रोड पर बच्चे का शव मिला।

