राज्य के १८ जिलों में लड़कियों की संख्या में कमी...

There is a decrease in the number of girls in 18 districts of the state.

राज्य के १८ जिलों में लड़कियों की संख्या में कमी...

महाराष्ट्र में साल २०२१ में १,००० पुरुषों की तुलना में ९०६ महिलाएं हैं। बुलढाणा जिले का लिंगानुपात सबसे कम है। बुलढाणा में एक हजार लड़कों के पीछे सिर्फ ८६५ लड़कियां हैं। सिंधुदुर्ग जिले का लिंगानुपात ९५१ है, जो राज्य में सर्वाधिक है। वर्धा और गढ़चिरौली में ३२, चंद्रपुर में २५ और यवतमाल में २३ की वृद्धि हुई है। हम लगातार माता जीजाऊ, सावित्री बाई फुले के महाराष्ट्र की बात कर रहे हैं।

मुंबई : महाराष्ट्र में लड़कों की तुलना में लड़कियों का अनुपात कम हो रहा है। राज्य के १८ जिले लड़कों और लड़कियों के अनुपात में आए इस अंतर से जूझ रहे हैं। बताया गया है इसमें सबसे ऊपरी पायदान पर बुलढाना जिला है। बताया गया है कि महाराष्ट्र के ३५ जिलों में से १८ जिलों में लड़कियों की संख्या में कमी, जबकि १७ जिलों में वृद्धि हुई है।

साल २०२० में प्रति हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या ९१३ थी, वहीं साल २०२१ में यह संख्या घटकर ९०६ रह गई है। साल २०२० की तुलना में २०२१ में इसमें सात की कमी आई है। यह जानकारी सेंटर फॉर बजट स्टडीज द्वारा जारी रिपोर्ट से सामने आई है। ज्ञात हो कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या संबंधित देश, राज्य, जिले के लिंगानुपात से मापी जाती है।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

महाराष्ट्र में साल २०२१ में १,००० पुरुषों की तुलना में ९०६ महिलाएं हैं। बुलढाणा जिले का लिंगानुपात सबसे कम है। बुलढाणा में एक हजार लड़कों के पीछे सिर्फ ८६५ लड़कियां हैं। सिंधुदुर्ग जिले का लिंगानुपात ९५१ है, जो राज्य में सर्वाधिक है। वर्धा और गढ़चिरौली में ३२, चंद्रपुर में २५ और यवतमाल में २३ की वृद्धि हुई है। हम लगातार माता जीजाऊ, सावित्री बाई फुले के महाराष्ट्र की बात कर रहे हैं।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

इसी प्रगतिशील महाराष्ट्र में लड़कियों की संख्या लगातार घट रही है। साल २०११-१२ में लड़कियों का लिंगानुपात ९२९ था, वहीं साल २०२०-२१ में यह घटकर ९०६ हो गया है। कुछ जिलों में यह अनुपात बहुत कम हो गया है। यह अनुपात उत्तर के राज्य से भी कम हो गया है। यदि हम इस ओर ध्यान नहीं देते हैं तो महाराष्ट्र सबसे कम लड़कियों वाला राज्य बन जाएगा। हालांकि, इस पर ‘ईडी’ सरकार थोड़ा भी गंभीर नहीं है। सेंटर फॉर बजट स्टडीज के विश्लेषक रूपेश कीर ने अपील की है कि यह एक दुखद घटना है और सरकार और समाज को इस बारे में सोचना चाहिए।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन