एक्ट्रेस कंगना रनोट के बाद प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री...

After actress Kangana Ranot, Vivek Agnihotri came out in support of Priyanka Chopra.

एक्ट्रेस कंगना रनोट के बाद प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री...

कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा फिल्म फैशन में साथ काम कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए गए प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू पर रिएक्ट करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया, एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'

कंगना रनोट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में ट्वीट किया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में करियर बनाने का कारण बताया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में पॉलिटिक्स का शिकार हो रही थीं, साथ ही उन्हें कार्नर पर किया जा रहा था। पॉलिटिक्स से थक चुकीं प्रियंका ने हॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया था। उनके इस बयान के बाद अब धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं।

अब कंगना रनोट के बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रियंका के लिए ट्वीट करते हुए उन्हें रियल लाइफ स्टार बताया है। प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरे विवेक अग्निहोत्री ने एक आर्टिकल को शेयर करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "जब बड़े-बड़े दबंग दबंगई करते हैं, तो कोई घुटने टेक देता है, कोई समर्पण कर देता है, कोई हार मान कर चला जाता है, कोई नशा करता है, कोई जान भी गंवा देता है। दबंगों के इस 'इंपॉसिबल टू डिफिट' गिरोह के खिलाफ, बहुत कम लोग इन्हें छोड़कर अपना एक अलग यूनिवर्स बनाते हैं।

Read More भिवंडी : पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक पोस्ट; युवक गिरफ्तार

ये हैं रियल लाइफ स्टार।" कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा फिल्म फैशन में साथ काम कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए गए प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू पर रिएक्ट करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया, एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'

प्रियंका ने डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया, उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे, वो इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स के बीच परेशान हो रही थीं। उनकी मैनेजर और फ्रैंड अंजुला आचार्य ने उन्हें हॉलीवुड म्यूजिक में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मैं लोगों के साथ बीफ करती थी, मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं पॉलिटिक्स से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे इस ब्रेक की जरूरत है।"

Read More मुंबई : 'मनमाने टैक्स' के दावों को सपोर्ट करने के लिए ज़रूरी फाइनेंशियल डेटा देने का निर्देश

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत