मुंबई : महिला यात्री हाईटेक नकली एसी लोकल पास के साथ पकड़ी गई; हिरासत में पति-पत्नी

Mumbai: Woman passenger caught with high-tech fake AC local pass; husband and wife detained

मुंबई : महिला यात्री हाईटेक नकली एसी लोकल पास के साथ पकड़ी गई; हिरासत में पति-पत्नी

मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला यात्री हाईटेक नकली एसी लोकल पास के साथ पकड़ी गई। हैरानी की बात यह है कि पकड़ी गई महिला कोई आम यात्री नहीं, बल्कि एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर है। दरअसल, 26 नवंबर को एसी लोकल में टीटीई विशाल तुकाराम नवले ने जांच के दौरान एक महिला यात्री की ओर से दिखाए गए टिकट (रेलवे पास) पर शक हुआ। टिकट अंबरनाथ से दादर के लिए था, जिसकी वैधता 11 दिसंबर 2025 तक थी। 

 

मुंबई : मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला यात्री हाईटेक नकली एसी लोकल पास के साथ पकड़ी गई। हैरानी की बात यह है कि पकड़ी गई महिला कोई आम यात्री नहीं, बल्कि एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर है। दरअसल, 26 नवंबर को एसी लोकल में टीटीई विशाल तुकाराम नवले ने जांच के दौरान एक महिला यात्री की ओर से दिखाए गए टिकट (रेलवे पास) पर शक हुआ। टिकट अंबरनाथ से दादर के लिए था, जिसकी वैधता 11 दिसंबर 2025 तक थी। 

 

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच डंकी रूट से भेजे गए 80 भारतीयों को करेगी लोकेट 

ऐसे हुआ खुलासा
टिकट जांच के दौरान टीटीआई विशाल ने पाया कि महिला का पास यूटीएस एप की जगह गूगल क्रोम ब्राउजर में खुला हुआ था और उस पर क्यूआर कोड भी नहीं था, जो किसी भी असली डिजिटल पास में जरूरी होता है। इसके बाद टिकट चेकर ने तुरंत पास के सीरियल नंबर की पुष्टि के लिए सेंट्रल रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क किया। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि पास की वैधता इसी साल फरवरी में समाप्त हो गई थी। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने निकलकर आई कि पास किसी पुरुष के नाम ओंकार शर्मा के नाम से पंजीकृत था, जो महिला का पति है। 

Read More बांद्रा ईस्ट में तेज रफ्तार का कहर; सड़क दुर्घटना में स्कूटर पर सवार दो युवकों की मौत

हिरासत में पति-पत्नी
टिकट में धोखाधड़ी का पता चलने के बाद महिला और उसके पति को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान महिला के पति ओमकार ने स्वीकार किया कि उसने अपने कोडिंग ज्ञान का इस्तेमाल करके यह धोखाधड़ी की। उसने नकली यूटीएस पास बनाने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल किया था। 

Read More ठाणे में इमारत में लगी आग, एक दुकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त

खुद मैनेजर और पति इंजीनियर
हैरानी की बात यह है कि महिला यात्री गुड़िया एक्सिस बैंक में सेल्स मैनेजर है, और उसका पति पेशे से इंजीनियर है। इसके बावजूद वह कई महीनों से फर्जी पास दिखाकर एसी लोकल में सफर कर रही थी। कल्याण रेलवे पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज की है। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि ओमकार एआई और चैटजीपीटी जैसे टूल्स की मदद से न सिर्फ पत्नी की मदद कर रहा था, बल्कि उसके मोबाइल से 10 और फर्जी पास मिले, जो उसने अलग-अलग लोगों को भेज रखे थे।

Read More मरोल इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण भीषण आग; कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर