KDMC क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों पर आगामी तीस दिनों में कार्रवाई!

Action on all illegal constructions in KDMC area in next 30 days!

KDMC क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों पर आगामी तीस दिनों में कार्रवाई!

KDMC सहित डोंबिवली से अलग हुए २७ गांवों पर राज्य की सरकार ने कहर ढाने का निर्णय लिया है। ‘ईडी’ सरकार के इस निर्णय से जहां हजारों अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे, वहीं इन घरों में रहनेवाले लाखों लोग बेघर होंगे। कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों पर आगामी तीस दिनों में कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में दी।

मुंबई : KDMC सहित डोंबिवली से अलग हुए २७ गांवों पर राज्य की सरकार ने कहर ढाने का निर्णय लिया है। ‘ईडी’ सरकार के इस निर्णय से जहां हजारों अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे, वहीं इन घरों में रहनेवाले लाखों लोग बेघर होंगे। कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों पर आगामी तीस दिनों में कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी उद्योग मंत्री उदय सामंत ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भाजपा विधायक गणपत गायकवाड द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में दी। इस कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, ऐसा भी बताया गया है। डोंबिवली के २७ गांवों के साथ-साथ डोंबिवली-पूर्व में हजारों अवैध इमारतों का निर्माण फर्जी बिल्डरों द्वारा किया गया है, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विधायक गणपत गायकवाड़ ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने इस मुद्दे के लिखित उत्तर में बताया कि कल्याण सीमांतर्गत २७ गांवों में २७ और डोंबिवली-पूर्व व पश्चिम में ३८ मिलाकर कुल ६५ निर्माण कार्य के अनुमति पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसका विधायक गायकवाड़ ने विरोध किया। डोंबिवली में फर्जी बिल्डरों ने पशु चरागाहों पर अवैध निर्माण कर रखा है। कल्याण-डोंबिवली में हजारों इमारतें अवैध हैं। फर्जी अनुमति पत्र से निर्माण किए गए हैं। सरकार ने केवल ६५ लोगों का नाम लिया था, बाकी कहां गए? ऐसा सवाल गायकवाड़ ने किया था।

Read More मुंबई : अब ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए हर साल 10 दिनों के प्रशिक्षण के अलावा हर छह महीने में स्वास्थ्य जांच और मानसिक परीक्षण करवाना अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत