महाराष्ट्र में खुद को NCB का अधिकारी-कर्मचारी बताकर कर रहे थे ठगी, चार गिरफ्तार-कार जब्त...

In Maharashtra, they were cheating by pretending to be NCB officers-employees, four arrested-car seized...

महाराष्ट्र में खुद को NCB का अधिकारी-कर्मचारी बताकर कर रहे थे ठगी, चार गिरफ्तार-कार जब्त...

अकोला जिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी लोग खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी और कर्मचारी बता रहे थे। आरोपियों से एक कार भी जब्त की गई गई है, जिस पर एनसीबी का लोगो लगा है और उस पर एक एम्बर बीकन लाइ लगी हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात जिले के दहीहांडा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के अकोला जिले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये सभी लोग खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी और कर्मचारी बता रहे थे। आरोपियों से एक कार भी जब्त की गई गई है, जिस पर एनसीबी का लोगो लगा है और उस पर एक एम्बर बीकन लाइ लगी हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात जिले के दहीहांडा गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी यहां पिछले एक महीने से पान की दुकान के मालिकों औऱ अन्य विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, खुद को अधिकारी बताने वाला मामले का मुख्य आरोपी अकोला का मूल निवासी है और उसके पास एमटेक की डिग्री है।  दहीहांडा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेंद्र राउत ने कहा, 'हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुद को एनसीबी अधिकारी और कर्मचारी बताकर पिछले एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। हमें बताया गया कि अपने फर्जी पहचान के माध्यम से वे पान की दुकान के मालिकों और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे।'

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्हें एक निजी वाहन का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसके आगे और पीछे की तरफ राष्ट्रीय प्रतीक था और साथ ही नंबर प्लेट पर 'उप क्षेत्रीय निदेशक- एनसीबी' लिखा हुआ था। वाहन के ऊपर एम्बर बीकन लाइट लगाई गई थी।

Read More मुंबई : विभागों के आवंटन को लेकर कुछ नेताओं में नाराजगी 

निरीक्षक राउत ने कहा कि उनके पास से फर्जी लेटरहेड, विजिटिंग कार्ड और डाक टिकट भी बरामद किए गए। उन्हें हिरासत में लेने के बाद दहीहांडा पुलिस ने उनकी पहचान सत्यापित करने के लिए मुंबई में एनसीबी कार्यालय को मेल किया। एजेंसी ने पुष्टि की कि वे उसके कर्मचारी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई से एनसीबी अधिकारी अमोल मोरे ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उनके वाहन को जब्त कर लिया गया।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत