नई मुंबई में पब व हुक्का पार्लर पर छापेमारी... ५ गिरफ्तार 

Raid on pub and hookah parlor in Navi Mumbai... 5 arrested

नई मुंबई में पब व हुक्का पार्लर पर छापेमारी... ५ गिरफ्तार 

नई मुंबई में अवैध पब, हुक्का पार्लर व मटका (जुगार) का धंधा बढ़ने लगा है। कलंबोली में अवैध बिग बॉस पब व हुक्का पार्लर पर छापेमारी करके पुलिस ने ५ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रोडपाली स्थित अंकित टॉवर नामक सोसायटी सेक्टर २० में अभी हाल ही में अवैध रूप से बिग बॉस पब एवं हुक्का पार्लर में बीयर बार चल रहा था।

नई मुंबई :  नई मुंबई में अवैध पब, हुक्का पार्लर व मटका (जुगार) का धंधा बढ़ने लगा है। कलंबोली में अवैध बिग बॉस पब व हुक्का पार्लर पर छापेमारी करके पुलिस ने ५ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, रोडपाली स्थित अंकित टॉवर नामक सोसायटी सेक्टर २० में अभी हाल ही में अवैध रूप से बिग बॉस पब एवं हुक्का पार्लर में बीयर बार चल रहा था।

स्थानीय पुलिस प्रशासन इस मामले को अनदेखा कर रहा था, जिससे यहां के स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, यहां पूरी रात तेज आवाज में संगीत की धुन पर गाने बजने की वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही थीं। साथ ही देर रात शराब के नशे में यहां मारपीट व शोर-शराबा होते रहते हैं।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

इस रेस्टोरेंट, बार एवं अवैध पब के खिलाफ स्थानीय निवासियों द्वारा कलंबोली पुलिस थाने में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। बार-बार शिकायत के बाद पुलिस नींद से जागी और बीती रात पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में बार के अंदर एक चोर दरवाजा होता है। उस दरवाजे से पुलिस की टीम अंदर घुसी और वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से सिर्फ खानापूर्ति के लिए कार्रवाई की जाती है, एक सप्ताह बाद फिर यह बार शुरू हो जाएगा।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी