शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे का महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप...दो गिरफ्तार

Shiv Sena MLA Prakash Surve accused of making objectionable video with female leader viral... Two arrested

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे का महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप...दो गिरफ्तार

शिवसेना विधायक की वीडियो से काट-छांट कर वायरल करने के आरोप में महाराष्ट्र की दहीसर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 500 और 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने शिवसेना विधायक (शिंदे गुट) प्रकाश सुर्वे का एक महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो एडिट कर वायरल किया था।

दहीसर : शिवसेना विधायक की वीडियो से काट-छांट कर वायरल करने के आरोप में महाराष्ट्र की दहीसर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 500 और 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने शिवसेना विधायक (शिंदे गुट) प्रकाश सुर्वे का एक महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो एडिट कर वायरल किया था।

बता दें कि शिवसेना की एक महिला नेता और विधायक प्रकाश सुर्वे हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली में शामिल हुए थे। इसी रैली के दौरान महिला नेता और विधायक की वीडियो में काट-छांट कर अश्लील टेक्स्ट के साथ वायरल कर दिया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दहीसर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला