उपचुनाव में जीत के बाद रवींद्र धंगेकर, अश्विनी जगताप ने विधायक के तौर पर ली शपथ...

Ravindra Dhangekar, Ashwini Jagtap took oath as MLAs after winning the bypolls.

उपचुनाव में जीत के बाद रवींद्र धंगेकर, अश्विनी जगताप ने विधायक के तौर पर ली शपथ...

कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर और BJP के अश्विनी जगताप ने क्रमश: कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद, बृहस्पतिवार को विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जगताप और धंगेकर ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया तथा सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया।

मुंबई : कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर और BJP के अश्विनी जगताप ने क्रमश: कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद, बृहस्पतिवार को विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जगताप और धंगेकर ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया तथा सदस्यों ने मेजें थपथपा कर उनका स्वागत किया।

कसबा और चिंचवाड़ सीटों पर भाजपा के विधायकों लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक के निधन के कारण उपचुनाव कराए गए। उपचुनाव में भाजपा, करीब 28 वर्ष से अपना गढ़ रही कसबा पेठ विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रही। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने दिलचस्प मुकाबले में भाजपा के हेमंत रसाने को मात दी। यह सीट सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी। उपचुनाव के लिए मतदान 26 फरवरी को हुआ था और परिणाम दो मार्च को घोषित किए गए। 

Read More पुणे स्थित ‘जय स्तंभ’ भूमि में 22 दिसंबर, 2024 से 5 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि तक प्रवेश करने की अनुमति

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत