साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी किए जाने का खुलासा...

The disclosure to smuggling cocaine in soap ...

साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी किए जाने का खुलासा...

साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी किए जाने का खुलासा डीआरआई ने किया है। डीआरआई ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए २५ करोड़ रुपए की कोकीन जप्त की है। इस मामले में कुलाबा से एक नाइजीरियाई महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला को आरोपी से कोकीन लेने का काम सौंपा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथियोपिया से आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

मुंबई : साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी किए जाने का खुलासा डीआरआई ने किया है। डीआरआई ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए २५ करोड़ रुपए की कोकीन जप्त की है। इस मामले में कुलाबा से एक नाइजीरियाई महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला को आरोपी से कोकीन लेने का काम सौंपा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथियोपिया से आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके सामान की तलाशी लेने के बाद अधिकारियों को साबुन की १२ टिकिया में कोकीन मिली।

करीब दो सप्ताह पहले सुब्बुराज नामक व्यक्ति को अदीस अबाबा से कोकीन भारत लाने का काम सौंपा गया था। वह कुलाबा के एक होटल में एक महिला को कोकीन देने वाला था। उसके आने की सूचना मिलने के बाद डीआरआई ने कुलाबा के एक होटल में जाल बिछाया और कोकीन खरीदने आई एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ४० हजार रुपए से अधिक बरामद किए गए हैं। वह राशि सुब्बुराज को देने के लिए कहा गया था। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद एजेंसी गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी