मुंबई में 27 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय 30 से अधिक महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करने पर गिरफ्तार...

27-year-old delivery boy in Mumbai arrested for making obscene video calls to over 30 women

मुंबई में 27 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय 30 से अधिक महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करने पर गिरफ्तार...

27 वर्षीय युवक को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाला युवक FB पर नौकरी के अवसर देखने के बाद, व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होता था और अश्लील वीडियो कॉल करता था।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक 27 वर्षीय युवक को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाला युवक FB पर नौकरी के अवसर देखने के बाद, व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होता था और अश्लील वीडियो कॉल करता था।

मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ज्योतिराम बाबूराव मंसुले के रूप में हुई है। युवक जब नौकरी पाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो जाता तो वह महिला की तस्वीर वाले वाट्सएप नंबर पर गंदी और अश्लील फोटो भेजता था। 

आरोपी मनसुले के खिलाफ मलाड इलाके में रहने वाली एक 35 साल की महिला ने शिकायत की। निजी कंपनी में काम करने वाली इस महिला को जनवरी में मनसुले ने वीडियो कॉल किया था और महिला ने जैसे ही उठाया तो वो पूरी तरह नग्न अवस्था में खड़ा था। आरोपी ने इसके बाद महिला को कई अश्लील फोटो भी भेजी, जिसके बाद महिला ने मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फोन के लोकेशन के आधार पर आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत