सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर सुसाइड की बात करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने पकड़ा...

The Mumbai Police arrested the person who talked about suicide on the social media platform Twitter.

सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर सुसाइड की बात करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने पकड़ा...

ट्विटर पर आत्महत्या करने की अपनी सोच को जाहिर करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई पुलिस की टीम ने खोज निकाला और काउंसलिंग के लिए उससे संपर्क किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि युवक मुंबई के चेंबूर स्थित चूनाभट्टी का निवासी है।

मुंबई : ट्विटर पर आत्महत्या करने की अपनी सोच को जाहिर करने वाले 24 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई पुलिस की टीम ने खोज निकाला और काउंसलिंग के लिए उससे संपर्क किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि युवक मुंबई के चेंबूर स्थित चूनाभट्टी का निवासी है।

वह रेलगाड़ियों में मूंगफली और गुड़ या चीनी से बनी मिठाई चिक्की बेचा करता था। लेकिन उसे व्यापार में घाटा हुआ था और वह कर्ज में डूब गया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को शुक्रवार शाम ट्विटर पोस्ट से मामले का पता चला। ट्वीट में उसने लिखा कि उसे अपने व्यावसायिक उपक्रमों में कई बार घाटा हुआ है और वह अपनी जान लेने की योजना बना रहा है।

Read More मुंबई : बैंकॉक से तस्करी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला गिरफ्तार

ट्वीट के बाद अपराध शाखा ने मुंबई पुलिस की साइबर टीम को सतर्क किया। जिसके बाद युवक की जानकारी इकट्ठा कर उससे संपर्क किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया, आज सुबह पांच बजे के करीब पुलिस की टीम ने उसे कर्जत से पकड़ा और काउंसलिंग के लिए उसे साइबर विभाग में ले आए। उस पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज है।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन