ठाणे जिले में व्यवसायी को लूटने के आरोप में मुंबई की महिला और गोवा का एक व्यक्ति गिरफ्तार...

A Mumbai woman and a Goan man were arrested for robbing a businessman in Thane district.

ठाणे जिले में व्यवसायी को लूटने के आरोप में मुंबई की महिला और गोवा का एक व्यक्ति गिरफ्तार...

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यवसायी से उसकी लाइसेंसी बंदूक, सोने की जंजीर और मोबाइल फोन लूटने के आरोप में मुंबई की एक महिला और गोवा में रहने वाले उसके साथी को गिरफ्तार किया गया। लूटे गए सामान का मू्ल्य 4.75 लाख रुपये है।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यवसायी से उसकी लाइसेंसी बंदूक, सोने की जंजीर और मोबाइल फोन लूटने के आरोप में मुंबई की एक महिला और गोवा में रहने वाले उसके साथी को गिरफ्तार किया गया। लूटे गए सामान का मू्ल्य 4.75 लाख रुपये है।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक महिला से उसकी दोस्ती हुई और वे 21 दिसंबर को डोंबिवली के खोनी गांव के एक होटल में दोपहर के भोजन के लिए मिले, जहां उसे लूट लिया गया।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

मानपाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शेखर बागड़े ने कहा, “महिला व्यवसायी की लाइसेंसी बंदूक, महंगा मोबाइल, सोने की तीन जंजीर और घड़ी लेकर भाग गई, सभी की कीमत 4.75 लाख रुपये थी। जांच में पाया गया कि इसी तरह की घटना डोंबिवली रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुई थी। विवरण के आधार पर उस मामले और खुफिया जानकारी के बाद हम मुंबई के खार स्थित महिला के घर पहुंचे।”

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

उन्होंने कहा, “वह गोवा भाग गई थी। हमने पाया कि उसने लूट का सामान, ज्यादातर सोने के आभूषण और मोबाइल फोन वहां एक आदमी के पास जमा कर रखे थे, जो इसे आगे बेचता था। उसका काम सोशल मीडिया पर पुरुषों से दोस्ती करना, दोपहर के भोजन के लिए मिलना तथा उनकी शराब में नशीला पदार्थ मिलाना एवं उन्हें लूटकर फरार हो जाना है।” अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ डोंबिवली रेलवे पुलिस थाने और नौपाड़ा पुलिस थाने में मामले दर्ज हैं।

Read More इवेंट के नाम पर किडनैपर्स के टारगेट पर अगला नंबर शक्ति कपूर का था; बिजनौर पुलिस ने किया खुलासा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश