महाराष्ट्र के नासिक जिले में जिंदाल कंपनी में लगी भीषण आग...

A massive fire broke out at Jindal Company in Nashik district of Maharashtra.

महाराष्ट्र के नासिक जिले में जिंदाल कंपनी में लगी भीषण आग...

महाराष्ट्र के नासिक जिले में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव में स्थित जिंदाल कंपनी में भीषण आग लग गई। कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।इस कंपनी में 15000 कर्मचारी काम करते हैं। 20 से 25 गांवों में धमाकों की आवाज सुनी गई।

इगतपुरी : महाराष्ट्र के नासिक जिले में इगतपुरी तहसील के मुंडेगांव में स्थित जिंदाल कंपनी में भीषण आग लग गई। कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।इस कंपनी में 15000 कर्मचारी काम करते हैं। 20 से 25 गांवों में धमाकों की आवाज सुनी गई।

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि नासिक के मुंडेगांव गांव में सुबह 11 बजे एक बड़े बॉयलर में विस्फोट के बाद कारखाने में आग लग गई।

Read More कसारा स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन के डिब्बे में भूस्खलन का मलबा घुसने से एक पुरुष यात्री घायल

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। इस आग में 14 लोग घायल हुए है और उन्हे अस्पताल भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे संभाजी नगर से इगतपुरी के लिए रवाना हुए है। 

Read More नवी मुंबई : महिला की गाड़ी गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए नाले में जा गिरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News