पुुणे में सुबह 5 बजे तक बार और रेस्टोरेंट खोलने की है अनुमति...

Permission is granted to open bars and restaurants in Pune till 5 am.

पुुणे में सुबह 5 बजे तक बार और रेस्टोरेंट खोलने की है अनुमति...

मुंबई की तरह बार और रेस्टोरेंट्स को 31 दिसंबर सुबह 5 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसलिए पुणे में भी नए  साल का स्वागत किया जाएगा।  24, 25 और 31 दिसंबर को मुंबई में बार और रेस्टोरेंट को सुबह 5 बजे तक खोलने की इजाजत है।

पुणे : मुंबई की तरह बार और रेस्टोरेंट्स को 31 दिसंबर सुबह 5 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। इसलिए पुणे में भी नए  साल का स्वागत किया जाएगा।  24, 25 और 31 दिसंबर को मुंबई में बार और रेस्टोरेंट को सुबह 5 बजे तक खोलने की इजाजत है। रात 1 बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति है। इस दिन शराब की बिक्री से राज्य सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त होता है।

इसलिए बार और रेस्टोरेंट को सुबह 5 बजे तक खोलने की इजाजत है। इसी तर्ज पर पुुणे में 31 दिसंबर को सुबह पांच बजे तक बार और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी गई है।  पुणे पुलिस ने 31 दिसंबर की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। नकली शराब की बिक्री, ढुलाई और उत्पादन पर रोक लगाने पर पुलिस विशेष ध्यान देगी। इसके लिए 24 टीमों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

Read More भिवंडी: सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने की वजह से मौत; आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्का जाम 

प्रत्येक टीम में दो अधिकारी और कुछ कर्मचारी शामिल होंगे। इन टीमों की योजना दो उपाधीक्षक बनाएंगे। पिछले दो साल से कोरोना के चलते नए साल के जश्न पर पाबंदियां लगी हुई थीं। हालांकि अब चीन में कोरोना पांव पसार रहा है, लेकिन भारत में संक्रमित लोगों की संख्या घट रही है।

Read More कसारा के पास तीन वाहनों की टक्कर में 25 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर

इसलिए नए साल के स्वागत पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मास्क पहनने की अपील की है। नए साल के जश्न के दौरान शराब की बिक्री से राज्य सरकार को काफी राजस्व प्राप्त होता है। इसीलिए राज्य सरकार हर साल सुबह 5 बजे तक बार और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत देती है।

Read More पालघर : प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की तस्करी; दो ड्राइवरों की गिरफ्तारी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News