राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार शाम को पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग

राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार शाम को पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग

राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार शाम को पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग पर 6 घंटे से ज्यादा समय के बाद काबू पाया गया। आग 5वीं मंजिल तक पहुंच गई थी। दमकल की 34 गाड़ियां एम्स पहुंचीं। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई। आपातकालीन वार्ड के पास आग लगने के बाद एम्स की आपातकालीन लैब को बंद कर दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर्स ने बताया कि इमरजेंसी डिपार्टमेंट में से मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। दिल्ली फायर सर्विसेज और एम्स फायर डिवीजन के अनुसार, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ।

एम्स की तरफ से कहा गया, ‘उम्मीद है कि AB विंग से अस्थाई रूप से स्थानांतरित किए गए मरीजों को कल तक वापस भेज दिया जाएगा। मंत्री ने विशेष फायर ऑडिट कराने की भी चर्चा की। एम्स, दिल्ली नियमित रूप से इस अभ्यास को करता है, हालांकि एक अधिक व्यापक विशेष ऑडिट आयोजित किया जाएगा।’

Read More नई दिल्ली : करोलबाग में चल रहा था गजब का खेल, नॉन-ट्रेसेबल IMEI की लग रही थी मंडी, क्या चीन से है कनेक्शन?

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली AIIMS में आग लगने की घटना दु:खद है लेकिन संतोष की बात है कि अस्पताल प्रशासन की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पूरे मामले को मैं खुद व्यक्तिगत तौर पर मॉनिटर कर रहा हूं। मरीजों को ऐतिहातन दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है। जानकारी के डायल करें 011-26593308।’

Read More नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक, विपिन केंटल ने जानकारी दी, ‘आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है, वे कुछ और समय के लिए जारी रहेंगे, निगरानी के लिए स्टाफ यहां होगा। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’