मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा... महाराष्ट्र से 500 विवाहित लड़कियां गायब

Mangal Prabhat Lodha, parent minister of Mumbai suburbs claims... 500 married girls are missing from Maharashtra

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का दावा... महाराष्ट्र से 500 विवाहित लड़कियां गायब

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र से 500 विवाहित लड़कियां गायब है। वे शुक्रवार को भाजपा की तरफ से मलबार हिल में आयोजित जागर सभा में बोल रहे थे। लोढ़ा ने कहा कि मुंबई में समाज के एक खास तबके का तुष्टीकरण किया जा रहा है।

मुंबई : मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र से 500 विवाहित लड़कियां गायब है। वे शुक्रवार को भाजपा की तरफ से मलबार हिल में आयोजित जागर सभा में बोल रहे थे। लोढ़ा ने कहा कि मुंबई में समाज के एक खास तबके का तुष्टीकरण किया जा रहा है। उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो मुंबई को अफगानिस्तान, कश्मीर बनने में देर नहीं लगेगी। हालांकि हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।  

उन्होंने कहा कि 'जागर मुंबई' लोगों के मन का आंदोलन है। मुंबई के हालत नर्क जैसे हो गए हैं। सड़कों की स्थिति दयनीय है। मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों की हालत बेहद खस्ता है। पीने के पानी की समस्या कायम है। पिछले 25 साल सत्ता में रहते हुए शिवसेना ने मुंबई के लिए क्या किया? उन्होंने केवल इमोशनल पॉलिटिक्स की है। मुंबई को खत्म करने का काम उद्धव ठाकरे ने किया है। लोढ़ा ने कहा कि हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।    

Read More महाराष्ट्र : रिश्वतखोरी के आरोप में आईआरएस के दो अधिकारियों समेत सात लोग गिरफ्तार

मंत्री ने कहा कि ठाकरे परिवार को केवल अपनी संपत्ति की चिंता है। हम मालवणी के हिंदुओं की रक्षा के लिए खड़े हैं। जिसने हमारे मंदिर तोड़े, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया, उस अफजल खान की कब्र से हमने अतिक्रमण दूर किया। अब प्रतापगड किले परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज का अफजल खान को खंजर घोपते हुए पुतला और लाइट एंड साउंड सिस्टम जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास नई पीढ़ी के सामने सामने लाया जाएगा।

Read More पुणे : साइबर अपराधियों ने पीड़ितों के विभिन्न बैंक खातों से ₹58 लाख की राशि उड़ा ली

दिल्ली के श्रृद्धा हत्याकांड से सबक लेते हुए महाराष्ट्र सरकार लड़कियों की मदद के लिए विशेष स्कॉड बनाने जा रही है। महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि हमने राज्य महिला आयोग को स्कॉड बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए हालिया मामले में हमने देखा है कि जब लड़कियां, 18 साल की हो जाती हैं, तो उन्हें परिवार या पुलिस द्वारा रोका नहीं जा सकता।

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

ऐसे में वह परिवार के खिलाफ जाकर शादी करती हैं। ये लड़कियां जानती हैं कि उन्हें इस कदम के बाद परिवार से कोई मदद नहीं मिलेगी। मंत्री ने कहा कि ऐसे में यह स्कॉड सुनिश्चित करेगा कि अन्य लड़कियों के साथ ऐसा न हो। ऐसी लड़कियों को जरूरत पड़ने पर यह स्कॉड उन्हें जरूरी मदद और सुरक्षा प्रदान करेगा।

Read More मराठा आरक्षण की मांग को लेकर 25 जनवरी से शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन - मनोज जरांगे

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन