पुलिस डिपार्टमेंट में शिंदे सरकार का फेरबदल...28 DCP का हुआ ट्रांसफर

Shinde government's reshuffle in police department...28 DCP transferred

पुलिस डिपार्टमेंट में शिंदे सरकार का फेरबदल...28 DCP का हुआ ट्रांसफर

मुंबई में एक बड़े फेरबदल में, 28 पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन इस बार इन डिप्टी कमिश्नरों का ट्रांसफर करके अब उन अधिकारियों को वापस लाया गया है जिन्हें महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान एक तरह से साइड पोस्टिंग में भेज दिया गया था।

मुंबई : मुंबई में एक बड़े फेरबदल में, 28 पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इन इस बार इन डिप्टी कमिश्नरों का ट्रांसफर करके अब उन अधिकारियों को वापस लाया गया है जिन्हें महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान एक तरह से साइड पोस्टिंग में भेज दिया गया था।

इनमें से कुछ तो मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के साथ भी काम कर चुके हैं। हालाँकि इन DCP के ट्रांसफर के अलावा जो अधिकारी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें नियुक्ति के लिए पहले तय की गई जगहों से फिलहाल अलग जगहों पर भेजा गया है।

Read More मुंबई : ऐप-आधारित रेंटल सर्विस से किराए पर ली गई हुंडई क्रेटा कार लेकर भाग गया; व्यक्ति की तलाश शुरू

गौरतलब है कि इसके पहले भी, बीते 7 नवंबर को, महाराष्ट्र पुलिस दल में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल हुआ था। DCP एवं SP रैंक के 115 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसमें पुलिस अधिकारी ऐसे थे , जो पिछले काफी समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

Read More मुंबई : तीन प्रमुख भूखंडों की नीलामी के बीएमसी के प्रस्ताव को बोलीदाताओं से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

तब IPS अधिकारी अशोक दुधे, शीला डी साइल, सुनिता वी. सालुंके ठाकरे, पुरुषोत्तम कराड, मोहित कुमार गर्ग, अजय कुमार बंसल, मंगेश शिंदे, दीक्षित कुमार अशोक गेडाम, प्रवीण मुंढे, तेजस्वी बाला साहेब सातपुते, गौरव सिंह, अमोघ जीवन गांवकर, पुरुषोत्तम कराड, वसंत जाधव, नम्रता जी. पाटिल, राहुल उत्तम श्रीरामे, विजय एम. खरात और गजानन एस.राजमाने की मुंबई में विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गयी थी।

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा