महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मनपा को सौंपे 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे...

Maharashtra government handed over 24 bridges and four underground subways to Mumbai Municipal Corporation.

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई मनपा को सौंपे 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे...

सड़को की खस्ता हाल से मुंबई के नागरिक पहले ही परेशान है। राज्य सरकार मनपा पर और बोझा डालने का काम कर रही है।राज्य सरकार द्वारा निर्माण किए गए 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे की जिम्मेदारी भी मनपा पर डाल दी है। इन ब्रिज और सबवे की अब देखभाल की जिम्मेदारी मनपा पर होगी।

मुंबई : सड़को की खस्ता हाल से मुंबई के नागरिक पहले ही परेशान है। महाराष्ट्र सरकार मनपा पर और बोझा डालने का काम कर रही है।राज्य सरकार द्वारा निर्माण किए गए 24 ब्रिज और चार अंडर ग्राउंड सबवे की जिम्मेदारी भी मनपा पर डाल दी है। इन ब्रिज और सबवे की अब देखभाल की जिम्मेदारी मनपा पर होगी। उल्लेखनीय है कि मुंबई मनपा पर सड़को की खस्ता होने पर पहले ही हर साल मनपा की बड़ी छीछालेदार होती है। 

मनपा को अब एम एस आर डीसी द्वारा बनाए गए 24 ब्रिज और 4 अंडर ग्राउंड सबवे की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार ने एम एस आर डी सी हटाकर मनपा को दे दिया है।राज्य में युति की सरकार के समय नितिन गडकरी द्वारा मुंबई में बनाए गए 55 ब्रिज  बनाए गए थे जो सभी ब्रिज एम एस आर डी सी द्वारा निर्माण किए गए थे।  मुंबई में बनी किसी भी सड़क पर गढ्ढा पाए जाने पर उसका जिम्मेदार मनपा को ठहराया जाता है।

Read More मुंबई: शिवसेना के नेता कमलेश राय 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार

पिछले काफी दिनों से यह मांग की जा रही थी कि मुंबई शहर में विभिन्न प्राधिकरण को खत्म कर विकास कार्य की पूरी जिम्मेदारी मनपा को दे देनी चाहिए।मनपा भी अपने ऊपर लग रहे आरोपों को झेलते झेलते थक जाने के बाद गुहार लगाने लगी कि मुंबई में बनी सभी सड़क और ब्रिज को उन्हे सौप दिया जाए जिससे देखभाल की जिम्मेदारी उनकी होगी और काम में गुणवत्ता लाने में आसानी होगी । 

Read More कल्याण : केडीएमसी के कर वसूली केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी उमड़े लोग; तीन प्रभागों में 15.38 लाख रुपए की कर वसूली 31 अगस्त तक 5% की छूट भी उपलब्ध

राज्य सरकार ने पिछले दिनो यह निर्णय लिया था कि मुंबई की सभी सड़को और ब्रिज सहित अंडर ग्राउंड बने सबवे की जिम्मेदारी मनपा को सौंपने का निर्णय लिया।राज्य सरकार ने एम एस आर डी सी  द्वारा बनाए गए 24 ब्रिज और 4 अंडर ग्राउंड सबवे की जिम्मेदारी मनपा को सौप दी है। एम एस आर डी सी  और मनपा के बीच कागजात का लेन देन हो चुका है लेकिन अभी तक प्रत्यस्क्ष रूप से ब्रिज मनपा को नहीं सौंपा गया जिसमे एक दो दिन की प्रक्रिया है जिसके बाद मनपा को इन ब्रिज और सबवे की जिम्मेदारी होगी।

Read More मुंबई : दही हांडी उत्सव में भाग लेने वाले 1.5 लाख गोविंदाओं के लिए बीमा कवरेज 

इसके पहले पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे की भी मनपा को जिम्मेदारी दी गई थी।  बता दे की कभी लगभग 10 दिन पूर्व ही एम एम आर डी ए द्वारा बनाए गए पूर्व और पश्चिम एक्सप्रेस हाइवे को भी मनपा को सौंपा गया था। मनपा के पास धीरे धीरे मुंबई के सभी सड़को और ब्रिज सहित अन्य साधनों की जिम्मेदारी मनपा पर होगी।

Read More मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री ने किया हंगामा; टिकट परीक्षक के कार्यालय में तोड़फोड़ 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News