देवेंद्र फडणवीस करेंगे राज्य को कंगाल! - सुषमा अंधारे 

Devendra Fadnavis will paup the state! - Sushma Andhare

देवेंद्र फडणवीस करेंगे राज्य को कंगाल! - सुषमा अंधारे 

महाराष्ट्र को कंगाल करने का काम शुरू है, इसके लिए देवेंद्र फडणवीस का चयन किया गया है। केवल मुंबई व सिंधुदुर्ग को महाराष्ट्र से अलग करने की भाजपा की कुटिल चाल है। इसमें एकनाथ शिंदे से तालमेल करके चुप कराकर बैठाया गया है।

मुंबई : राज्य की सभी परियोजनाएं गुजरात जा रही हैं। महाराष्ट्र को कंगाल करने का काम शुरू है, इसके लिए देवेंद्र फडणवीस का चयन किया गया है। केवल मुंबई व सिंधुदुर्ग को महाराष्ट्र से अलग करने की भाजपा की कुटिल चाल है। इसमें एकनाथ शिंदे से तालमेल करके चुप कराकर बैठाया गया है। अब महाराष्ट्र के प्रभारी मुख्यमंत्री पद का कार्यभार गुजरात के मुख्यमंत्री के पास देना चाहिए, यह गंभीर आरोप शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की उपनेता सुषमा अंधारे ने जलगांव में मीडिया से बातचीत करते हुए की।

उन्होंने आगे कहा कि बच्चू कड़ू पर गैर-जिम्मेदार और बेजवाबदार आरोप करनेवाले रवि राणा का विधायक पद रद्द होना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रवि राणा का इस्तीफा नहीं लिया तो बच्चू कड़ू के विरोध में साजिश रचने का षड्यंत्र शुरू है, ऐसा संदेश जाएगा। ऐसा सुषमा अंधारे ने कल जलगांव में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा।

Read More महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन मुंबई में बारिश नहीं होगी

रवि राणा ने तलवार म्यान में की है, परंतु बच्चू कड़ू कह रहे हैं ‘मैं झुकूंगा नहीं…’ इस संदर्भ में मीडिया वालों ने सवाल किया, जिसके जवाब में अंधारे ने उक्त बातें कहीं। रवि राणा ने सिर्फ अपना आरोप वापस लिया, इससे वैसे चलेगा? रवि राणा के बयान का मुझे बुरा लगा। बच्चू कड़ू हमारा भाई है। रवि राणा इस प्रकार उनका अपमान नहीं कर सकते। रवि राणा ने अक्षम्य गलती की है। आप किसी मान्यता प्राप्त जनप्रतिनिधि को बदनाम करते हैं, ऐसे बयान देते हैं जिससे उनकी छवि और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचे।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

इसलिए राज्यपाल कोश्यारी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे इस तरह का अश्लील और गैर जिम्मेदाराना बयान देनेवाले सदस्य की सदन की सदस्यता रद्द करें। रवि राणा के विधायक पद को रद्द करने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया जाना चाहिए, सिर्फ माफी से काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इसके लिए पहल करें, ऐसा सुषमा अंधारे ने कहा।

Read More मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तापमान और गिरेगा