मुंबई में रेल पटरी (ट्रैक) पार करते समय 1,900 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान...

More than 1,900 people lost their lives while crossing the railway track in Mumbai.

मुंबई में रेल पटरी (ट्रैक) पार करते समय 1,900 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान...

ट्रैक पार करने की ज्यादातर घटनाएं बोरीवली, अंधेरी, वसई, विरार, मध्य रेलवे के कुर्ला, ठाणे, दिवा, कल्याण और अन्य उपनगरीय स्टेशनों पर होती हैं। इनमें बड़ी संख्या में पुरुष यात्रियों का समावेश है। यात्री भी लापरवाही से अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे हैं।

मुंबई : रेलवे की तमाम चेतावनियों के बावजुद मुंबई और उपनगरों में रेल पटरी पार करने का सिलसिला जारी है। रेलवे पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 से अब तक 1 हजार 962 यात्रियों ने इस तरह की दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई है, जबकि 324 लोग घायल हुए हैं। इन हादसों के लिए आम यात्रियों के साथ कहीं न कहीं रेल प्रशासन भी जिम्मेदार है।

कई स्टेशनों पर तो ट्रैक पासिंग रोकने के उपाय ही नहीं किए गए हैं। 2021 में एक हजार 114 लोगों की मौत हुई थी और 176 लोग घायल हुए थे। 2022 में 848 लोगों की मौत हुई और 148 लोग घायल हुए। मुंबई और उपनगरों में कई स्टेशनों पर एफओबी ही कम पड़ रहे हैं।

Read More मुंबई : नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14

ट्रैक क्रॉसिंग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, मुंबई रेलवे विकास निगम ने मध्य और पश्चिमी लाइनों के 15 स्टेशनों पर 17 फुटब्रिज बनाने का निर्णय लिया है। इन पुलों का निर्माण अगस्त 2023 तक किया जाएगा। इनमें से 13 पुल मध्य रेलवे पर बनाए जाएंगे, चार पुल पश्चिम रेलवे पर बनाए जाएंगे।

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

इन दुर्घटनाओं को रोकने स्टेशन और दो स्टेशनों के बीच पैदल पुल, फुटपाथ, सबवे उपलब्ध कराने की योजना है। एमआरवीसी ने पिछले वर्षों में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर कुल 14 फुटब्रिज का निर्माण किया है।

Read More मुंबई बनी दुनिया की 5वीं बेस्ट फूड सिटी

ट्रैक पार करने की ज्यादातर घटनाएं बोरीवली, अंधेरी, वसई, विरार, मध्य रेलवे के कुर्ला, ठाणे, दिवा, कल्याण और अन्य उपनगरीय स्टेशनों पर होती हैं। इनमें बड़ी संख्या में पुरुष यात्रियों का समावेश है। यात्री भी लापरवाही से अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे हैं।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

ठाणे-दिवा-पांचवें-छठे लाइन पर नए 6 एफओबी, दो पैदल पुलों का निर्माण हार्बर पर अंधेरी को गोरेगांव तक विस्तारित करते हुए किया गया है। दो स्टेशनों के बीच ट्रैक क्रॉसिंग की संख्या अधिक है। ऐसे स्टेशनों को खोजने और दो पटरियों के बीच बाड़ लगाने, पटरियों के किनारे सुरक्षात्मक दीवार बनाने, एफओबी बनाने के उपाय किए जा रहे हैं।