मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन... महंत नृत्य गोपाल दास से भी मिले  

Chief Minister Yogi visited Ramlala and Hanumangarhi on Deepawali ... also met Mahant Nritya Gopal Das

 मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन... महंत नृत्य गोपाल दास से भी मिले  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व के मौके पर श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान राम और हनुमंत लला से प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने मुख्यमंत्री को दर्शन पूजन कराया। इस दौरान उन्होंने सरपंच संत रामदास से भी मुलाकात की। इसी कड़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री मणिराम छावनी पहुंचे।

मणिराम छावनी में उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मणिराम दास छावनी में महंत दास से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कारसेवक पुरम में अयोध्या के अन्य संत महंतों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संत महंतों से कहा कि अयोध्या के गौरवशाली विकास में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि राम की नगरी को दिव्य और भव्य बनाने में सभी के सहयोग की जरूरत है। यहां सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। प्रकाश व्यवस्था बेहतर की जानी है। श्रद्धालुओं के लिए अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाना है। इस दिशा में तेजी से काम चल रहे हैं। संतो से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ जलपान भी किया।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल,सुरेश सोनी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी समेत करीब डेढ़ सौ की संख्या में संत महंत मौजूद रहे। संतो से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश